MP Board Quarterly Exam Time Table 2026-27: MP Board त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल जारी हुआ

Facebook
WhatsApp
Telegram

MP Board Quarterly Exam Time Table 2026-27: नमस्कार विद्यार्थियों एमपी बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी

MP Board Quarterly Exam Time Table 2026-27

प्रिय विद्यार्थियों लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वहीं कक्षा 11वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा

Contents hide
2 कक्षा 11वीं और 12वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

कक्षा 9वीं और 10वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

कक्षा 9वीं एवं 10वीं परीक्षा का समय

समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

कक्षा 9वीं और 10वीं का विषयवार टाइम टेबल कुछ इस प्रकार है

दिनांकदिनकक्षा 9वींकक्षा 10वीं
07 सितंबर 2026सोमवारगणितअंग्रेजी
08 सितंबर 2026मंगलवारहिन्दीसंस्कृत/उर्दू
09 सितंबर 2026बुधवारअंग्रेजीगणित
10 सितंबर 2026गुरुवारसंस्कृत/उर्दूहिन्दी
11 सितंबर 2026शुक्रवारविज्ञानसामाजिक विज्ञान
12 सितंबर 2026शनिवारसामाजिक विज्ञानविज्ञान
15 सितंबर 2026मंगलवारNSQF के समस्त विषयNSQF के समस्त विषय

कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी बात जिसका आपको ध्यान रखना है

विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले तथा उत्तरपुस्तिका 10 मिनट पहले वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा समय-सारणी के अनुसार जिस विषय की परीक्षा समाप्त हो जाती है, उसके बाद विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं अगले कार्य दिवस से प्रारंभ की जानी हैं। जिसको आपके विषय शिक्षक द्वारा लिया जाएगाटाइम टेबल में अगले दिन जो पेपर रहेगा उसको पेपर होने के बादउसी दिन पड़ाया जाएगाऐसे भोपाल द्वारा निर्देश आए हैं

कक्षा 11वीं और 12वीं त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27

कक्षा 11वीं एवं 12वीं परीक्षा का समय

समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

कक्षा 11वीं और 12वीं का विषयवार टाइम टेबल

दिनांकदिनकक्षा 11वींक्षा 12वीं
07 सितंबर 2026सोमवारअंग्रेजीभौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनिमल हसबेंडरी, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज/विज्ञान के तत्व
08 सितंबर 2026मंगलवारसंस्कृत/उर्दूभूगोल/व्यवसाय अध्ययन/क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर/शारीरिक रचना किया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
09 सितंबर 2026बुधवारभौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनिमल हसबेंडरी, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज/विज्ञान के तत्वहिन्दी
10 सितंबर 2026गुरुवारहिन्दीNSQF के समस्त विषय
11 सितंबर 2026शुक्रवारराजनीति शास्त्र/जीव विज्ञानअंग्रेजी
12 सितंबर 2026शनिवारभूगोल/व्यवसाय अध्ययन/क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर/शारीरिक रचना किया विज्ञान एवं स्वास्थ्यराजनीति शास्त्र/जीव विज्ञान
15 सितंबर 2026मंगलवाररसायन शास्त्र/इतिहास/एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञानगणित
16 सितंबर 2026बुधवारNSQF के समस्त विषयसंस्कृत/उर्दू
17 सितंबर 2026गुरुवारसमाजशास्त्र/इतिहास/एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 के महत्वपूर्ण निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश में केवल परीक्षा की तारीखें ही नहीं बल्कि प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा संचालन और मूल्यांकन से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं।

1. परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगा

त्रैमासिक परीक्षाएं जारी समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यदि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

2. अगले पेपर की तैयारी के लिए कक्षा संचालन

समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद आगामी परीक्षा के विषय की तैयारी के लिए कक्षा संचालन सुनिश्चित किया जाना है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अगले पेपर की बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त शैक्षणिक सहयोग देना है।

3. परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है।

इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा वाले दिन घर से पर्याप्त समय पहले निकलना चाहिए।

4. प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिका वितरण

निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका तथा 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा।

त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र कैसे तैयार होंगे?

आदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रश्नपत्र निर्माण के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कक्षा 9वीं के प्रश्नपत्रों में पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक प्रश्न बैंक से लिए जाने हैं। अंग्रेजी के Standard एवं Basic के लिए एक ही प्रश्नपत्र तथा कक्षा 9वीं एवं 10वीं में गणित Standard एवं Basic के लिए एक ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा परिशिष्ट-3 में दिए गए विषयों के ब्लूप्रिंट राज्य स्तर से विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कक्षा 9वीं-10वीं के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11वीं-12वीं के लिए प्रमुख विषयों की सूची दी गई है।

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 के प्रश्नपत्र कब उपलब्ध होंगे?

आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 10वीं के संबंधित विषयों के ब्लूप्रिंट राज्य स्तर से विमर्श पोर्टल पर 21 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराने का उल्लेख है।

कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए भी परिशिष्ट-3 में संबंधित विषयों की सूची दी गई है और ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराने की समय-सीमा 21 अगस्त 2026 तक बताई गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों तक सीलबंद लिफाफों में 3 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराने का निर्देश भी आदेश में दिया गया है।

विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की तारीख याद रखने के बजाय प्रत्येक विषय के लिए एक छोटा अध्ययन प्लान बनाना चाहिए।

1. सबसे पहले टाइम टेबल के अनुसार विषयों की सूची बनाएं

जिस विषय की परीक्षा पहले है, उसकी तैयारी को प्राथमिकता दें और उसके बाद आने वाले विषयों को क्रम से पढ़ें।

2. कठिन विषयों के लिए अतिरिक्त समय दें

गणित, विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र या अन्य कठिन लगने वाले विषयों के लिए रोजाना अतिरिक्त समय निर्धारित करें।

3. पाठ्यक्रम के साथ प्रश्न बैंक और अभ्यास प्रश्न हल करें

कक्षा 9वीं के लिए आदेश में प्रश्न बैंक के उपयोग का विशेष उल्लेख है। इसलिए विद्यार्थियों को उपलब्ध प्रश्न बैंक और अभ्यास प्रश्नों को भी अच्छी तरह हल करना चाहिए।

4. परीक्षा से एक दिन पहले नया अध्याय शुरू न करें

परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण प्रश्न, परिभाषाएं, सूत्र, तिथियां, मानचित्र, चित्र और अन्य आवश्यक बिंदुओं का revision करें।

MP Board त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी और अभिभावक इस पोस्ट में दिए गए आधिकारिक आदेश की PDF को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे परीक्षा की तारीख, समय और विषयों की जानकारी कभी भी देखी जा सकती है

साथ ही मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा, टाइम टेबल और अन्य शैक्षणिक सूचनाएं उपलब्ध रहती हैं।

[Official MPBSE Website → Click here

कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा कब से शुरू होगी?

कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी

कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा कब से शुरू होगी?

कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा भी 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा का समय क्या है?

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है

कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा का समय क्या है?

कक्षा 11वीं और 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post