Class 10th Hindi Half Yearly Paper 2026 | कक्षा 10वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2026

Facebook
WhatsApp
Telegram

MP Board Class 10th Hindi Half Yearly Paper 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की कक्षा 10वीं हिंदी की अर्धवार्षिक परीक्षा 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस पोस्ट में कक्षा 10वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके संपूर्ण समाधान दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को 27 नवंबर को होने वाले हिंदी के पेपर में किस प्रकार के प्रश्न देखने को मिल सकते हैं, इसकी जानकारी यहाँ मिलेगी। इस वेबसाइट पर आपको Class 10th Hindi Half Yearly Paper 2026 का संपूर्ण प्रश्नपत्र, प्रश्न क्रमांक 1 से 23 तक के उत्तर और PDF डाउनलोड करने की सुविधा नीचे मिलेगी।

Class 10th Hindi Half Yearly Paper 2026
कक्षा 10वीं हिन्दी (Hindi) — संपूर्ण सॉल्यूशन PDF
15 सेकंड का टाइमर पूरा होने के बाद डाउनलोड लिंक सक्रिय होगा।
कक्षा 10वीं अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा, 2026-27 – हिन्दी (HINDI)
Roll No. ……………………
1001
1001-0084116

कक्षा 10वीं अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा, 2026-27

[401]

HINDI

हिन्दी
[Total No. of Questions: 23]
[Total No. of Printed Pages: 06]
[Time: 03 Hours]
[Maximum Marks: 75]

निर्देश :-

  • (i)सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • (ii)प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  • (iii)प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  • (iv)प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  • (v)प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
  • (vi)प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
  • (vii)प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6)
  • (i)
    सूरदास किस काव्यधारा के कवि हैं?
    (अ) रामभक्ति शाखा (ब) कृष्णभक्ति शाखा (स) सूफी काव्यधारा (द) रीतिकाल
  • (ii)
    ‘उत्साह’ कविता के कवि कौन हैं?
    (अ) नागार्जुन (ब) तुलसीदास (स) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (द) जयशंकर प्रसाद
  • (iii)
    ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के लेखक हैं –
    (अ) यशपाल (ब) स्वयं प्रकाश (स) मन्नू भंडारी (द) रामवृक्ष बेनीपुरी
  • (iv)
    बालगोबिन भगत किसे अपना साहब मानते थे?
    (अ) कबीर को (ब) तुलसीदास को (स) सूरदास को (द) रहीम को
  • (v)
    ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ की लेखिका हैं –
    (अ) महादेवी वर्मा (ब) मृदुला गर्ग (स) मधु कांकरिया (द) मन्नू भंडारी
  • (vi)
    ‘फसल’ कविता के रचनाकार हैं –
    (अ) निराला (ब) नागार्जुन (स) कबीर (द) तुलसीदास
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
  • (i)
    गोपियाँ उद्धव को ………… कहकर संबोधित करती हैं। (बड़भागी / भाग्यहीन)
  • (ii)
    ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ के रचनाकार ………… हैं। (तुलसीदास / सूरदास)
  • (iii)
    ‘आत्मकथ्य’ कविता के कवि ………… हैं। (जयशंकर प्रसाद / नागार्जुन)
  • (iv)
    बालगोबिन भगत ………… के अनन्य भक्त थे। (कबीर / मीराबाई)
  • (v)
    दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को ………… कहते हैं। (संधि / समास)
  • (vi)
    जिस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं, उसे ………… समास कहते हैं। (द्वंद्व / तत्पुरुष)
प्र.3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य / असत्य लिखिए – (1×6=6)
  • (i)
    सूरदास कृष्णभक्ति शाखा के कवि हैं।
  • (ii)
    ‘नेताजी का चश्मा’ कहानी के लेखक स्वयं प्रकाश हैं।
  • (iii)
    ‘माता का अँचल’ पाठ में भोलानाथ के पिता का नाम बेनीमाधव था।
  • (iv)
    ‘फसल’ कविता में किसान के परिश्रम का कोई योगदान नहीं है।
  • (v)
    करुण रस का स्थायी भाव शोक है।
  • (vi)
    ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ में सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन है।
प्र.4 सही जोड़ी मिलाकर लिखिए – (1×6=6)
कॉलम ‘अ’ कॉलम ‘ब’
(i) सूरदास(क) बालगोबिन भगत
(ii) जयशंकर प्रसाद(ख) राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
(iii) स्वयं प्रकाश(ग) सूरदास के पद
(iv) नागार्जुन(घ) आत्मकथ्य
(v) रामवृक्ष बेनीपुरी(ङ) नेताजी का चश्मा
(vi) तुलसीदास(च) फसल
प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)
  • (i)
    सूरदास के पदों में किसके प्रति प्रेम भाव व्यक्त हुआ है?
  • (ii)
    ‘उत्साह’ कविता में कवि किसे गरजने के लिए कह रहा है?
  • (iii)
    ‘नेताजी का चश्मा’ कहानी में चश्मे वाले का नाम क्या है?
  • (iv)
    ‘माता का अँचल’ पाठ के लेखक का नाम क्या है?
  • (v)
    शब्द की प्रथम शक्ति कौन-सी है?
  • (vi)
    दोहा छंद के विषम चरणों में कितनी मात्राएँ होती हैं?
प्र.6 रीतिकाल की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
प्रयोगवाद की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्र.7 नाटक एवं एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
महाकाव्य एवं खंडकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र.8 गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए? (2)
अथवा
‘आत्मकथ्य’ कविता में कवि जयशंकर प्रसाद अपनी व्यथा को क्यों नहीं प्रकट करना चाहते?
प्र.9 चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.10 निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचानकर लिखिए –
(i) ‘चारु चंद्र की चंचल किरणें, खेल रही हैं जल-थल में।’
(ii) ‘कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय।’
(2)
अथवा
मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.11 ‘लखनवी अंदाज’ पाठ में नवाब साहब ने खीरे को खाने के बजाय सूँघकर खिड़की से बाहर क्यों फेंक दिया? (2)
अथवा
‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर कटाओ या गंगटोक की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन कीजिए।
प्र.12 सूरदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
(क) दो रचनाएँ    (ख) भावपक्ष
(2)
अथवा
स्वयं प्रकाश अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
(क) दो रचनाएँ    (ख) भाषा-शैली
प्र.13 ‘नेताजी का चश्मा’ कहानी में कैप्टन की मृत्यु के बाद पानवाले का भावुक दृश्य क्यों हो गया था? (2)
अथवा
बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और वेशभूषा की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.14 संधि एवं समास में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
शब्द शक्ति किसे कहते हैं? इसके प्रकारों के नाम लिखिए।
प्र.15 ‘माता का अँचल’ पाठ में बच्चों के खेल-कूद और मस्ती का वर्णन संक्षेप में कीजिए। (2)
अथवा
‘एक कहानी यह भी’ पाठ में मन्नू भंडारी के पिता के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.16 ‘उत्साह’ कविता में बादलों को किसका प्रतीक माना गया है और क्यों? (2)
अथवा
‘अट नहीं रही है’ कविता में फागुन मास की सुंदरता का वर्णन किस प्रकार किया गया है?
प्र.17 ‘भक्तिकाल’ को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है? कोई दो कारण लिखिए। (2)
अथवा
आत्मकथा एवं जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए॥
अथवा
बादल, गरजो!
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले, बाल कल्पना कैसे पाले।
प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए – (3)
हालदार साहब को हर पंद्रहवें दिन कंपनी के काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुजरना पड़ता था। कस्बा बहुत बड़ा नहीं था, जिसे पक्का मकान कहा जा सके वैसे कुछ ही मकान थे।
अथवा
खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे। साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले।
प्र.20 जल संरक्षण का संदेश देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (3)
अथवा
दो मित्रों के बीच अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर लगभग 75 शब्दों में संवाद लिखिए।
प्र.21 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (4)
अनुशासन जीवन की सफलता की कुंजी है। प्रकृति का प्रत्येक कण अनुशासन में रहकर कार्य करता है। सूर्य समय पर उदित होता है और अस्त होता है। जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर परिश्रम करते हैं, वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं।
(क) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। (1)   (ख) जीवन की सफलता की कुंजी किसे कहा गया है? (1)   (ग) कौन से विद्यार्थी जीवन में अवश्य सफल होते हैं? (2)
प्र.22 अपने क्षेत्र में गंदगी एवं सफाई की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए। (4)
अथवा
परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित (लगभग 120 शब्दों में) निबंध लिखिए –
(i) स्वच्छ भारत अभियान    (ii) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति    (iii) पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निवारण    (iv) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व
(4)

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post