नमस्कार विद्यार्थियों जैसा की वार्षिक परीक्षा का SET C Class 9th social science varshik Paper 2025 लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश बोर्ड भोपाल द्वारा वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम 2025 के तहत दिनांक 13 फरवरी दिन गुरुवार को सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लिया जा रहा है प्रिय विद्यार्थियों आप सभी लगातार डिमांड करते रहते हैं पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा बोर्ड परीक्षा में पेपर कैसा आता है आप सभी की डिमांड को देखते हुए कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2025 के लिए नमूना प्रश्न लेकर आ चुके हैं नमूना प्रश्न पत्र को देखकर आप सभी तैयारी कर सकते हैं वार्षिक परीक्षा के लिए बोर्ड पैटर्न पर आधारित यह नमूना प्रश्न पत्र आप सभी की तैयारी को और निश्चित ही आगे बढ़ाएगी और व्यवस्थित तरीके से बोर्ड पैटर्न पर आधारित तैयारी कैसे करनी है यह दिशा दिखाएगा
प्रिय विद्यार्थियों SET C Class 9th social science varshik Paper 2025 के लिए नमूना प्रश्न पत्र के कुछ विशेष सैंपल
Class | 9th |
Subject | सामाजिक विज्ञान |
Board | लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश बोर्ड भोपाल |
परीक्षा का प्रकार | वार्षिक परीक्षा 2025 |
दिनांक | 13 February |
प्रश्न पत्र का प्रकार | नमूना प्रश्न पत्र |
प्रश्न.1 सही विकल्प
(i) भारत में कितने राज्य हैं ?
(अ) 25 (स) 22
(द) 26. (ब) 28
(ii) अरब सागर में गिरने वाली नदी है-
(अ) गंगा (स) महानदी
(ब) नर्मदा (द) ब्रह्मपुत्र ।
(iii) भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है-
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) महाराष्ट्र
(स) मिजोरम (द) असम ।
(iv) रूस में ‘सामूहिकीकरण कार्यक्रम’ को प्रारंभ किया-
(अ) गेपॉन (ब) लेनिन
(स) स्तालिन (द) ट्राटस्की
(v) रॉबर्ट मुगाबे को किस वर्ष में राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया ?
(अ) 2010 (ब) 2012
(स) 2017 (द) 2014.
(vi) छिपी हुई (अदृश्य) बेरोजगारी कहाँ पायी जाती है ?
(अ) विनिर्माण क्षेत्र में (स) सेवा क्षेत्र में
(ब) कृषि क्षेत्र में (द) इनमें से कोई नहीं ।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए– [1×6=6]
(i) ‘डेमोक्रेसी’ यूनानी शब्द……….. ‘से बना होता है।
(ii). समानता का अधिकार संविधान में वर्णित ………..में से एक है।
(iii) हरियाणा में चौधरी देवीलाल ने……… नामक आन्दोलन का नेतृत्व किया।
(iv) उत्पादन को बढ़ाने के लिए भूमि और अन्य ………संसाधनों पर बहुत दबाव पड़ा है।
(v) वास्तव में, देश का हर………. व्यक्ति निर्धन है।
(vi) बंगाल का अकाल……….. की कमी के कारण हुआ था ।
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए [1×6=6]
‘अ’ ब
(i) जदीदी (क) जर्मन
(ii) वाइमर गणराज्य की स्थापना (ख) 1913
(iii) डायट्रिच ब्रेंडिस (ग) रूसी साम्राज्य में सक्रिय मुस्लिम सुधारवादी
(iv) विश्व का पाँचवा बड़ा देश (घ) 9 नवम्बर, 1918
(v) तुषारापात (ङ) ब्राजील
(vi) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (च) उत्तर में
प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर-
(i) भारत की सबसे लम्बी नदी है।
(ii) तृतीयक क्रियाकलाप के उदाहरण दीजिए ।
(iii) प्रत्येक व्यक्ति की औसत आयु कहलाती है।
(iv) किशोर प्राय: किस आयु वर्ग के होते हैं ?
(v) वर्साय की संधि कब हुई थी ?
(vi) अगस्त 2002 में किस ऑर्डर द्वारा पाकिस्तान का संविधान बदल डाला ?
प्रश्न 5. सत्य असत्य बताइए [1×6=6]
(i) भारत में जनसंख्या का वितरण समान है।
(ii) वोट देने के लिए मतदाता, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र भी दिखा सकते हैं।
(iii) भारत में मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
(iv) पालमपुर गाँव में पशुपालन मुख्य उत्पादन किया है।
(v) भारत का सबसे गरीब राज्य पंजाब है।
(vi) सम्पन्न लोग भी आपदाओं के समय खाद्य की दृष्टि से असुरक्षित हो सकते हैं।
प्रश्न 6. कब और किस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की हो गई ?
अथवा
भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है ? उनके नाम बताइए।
प्रश्न 7. मौसम से क्या आशय है ?
अथवा
किन पवनों के कारण मालाबार तट पर वर्षा होती है ?
प्रश्न 8. वृष्टि छाया प्रदेश क्या है
अथवा
भारत के किस भाग में दैनिक तापमान अधिक होता है और क्यों
प्रश्न 9. व्यापारिक पवनें किन्हें कहते हैं
अथवा
भारत में अधिकतर वर्षा कुछ ही महीनों में होती हैं
प्रश्न 10. ‘कॉन्वेन्ट’ का क्या आशय है ? [2]
अथवा
फ्रांसीसी क्रान्ति को किन दार्शनिकों ने प्रभावित किया ?
प्रश्न 11. ड्यूमा पर टिप्पणी कीजिए। [2]
अथवा
कोऑपरेटिव क्या था ?
प्रश्न 12. लेटेक्स क्या है ? इसका प्रयोग बताइए। [2]
अथवा
‘ब्लेन्डाँगडिएन्स्टेन प्रणाली’ क्या थी
प्रश्न 13. नागरिक का कार्य लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित करता है ? [2]
अथवा
‘डेमोक्रेसी’ शब्द किस भाषा के किस शब्द से है ?
प्रश्न 14. नेहरू जी संविधान निर्माताओं से क्या शपथ चाहते थे ? [2]
अथवा
संविधान की प्रस्तावना को किस देश के संविधान से लिया गया है ?
प्रश्न 15. संविधान संशोधन क्या है ? [2]
अथवा
संविधान का क्या महत्व है ? लिखिए।
प्रश्न 16. शिशु मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है ? यह 1951 व 2016 में कितनी दर थी [2]
अथवा
‘बेरोजगारी’ शब्द का अर्थ बताइए
प्रश्न 17. मौसमी बेरोजगारी का अर्थ बताइए। [2] अथवा
किस पूँजी को आप सबसे अच्छा मानते हैं- भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी और
मानव पूँजी ? क्यों ?
प्रश्न 18. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है ? [3] अथवा
कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर क्यों हैं ?
प्रश्न 19. राइका समुदाय पर टिप्पणी कीजिए। [3]
अथवा
बंजारे कौन थे ? बंजारों के जीवन के बारे में संक्षेप में बताइए
प्रश्न 20. प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के आपसी सम्बन्धों की चर्चा कीजिए [3]
अथवा
राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित योग्यताएँ बताइए एवं उसका कार्यकाल क्या है ?
प्रश्न 21. के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए–
(i) कंचनजंघा, (ii) शिलांग (iii) थार मरुस्थल, (iv) लक्षद्वीप [4]
अथवा
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) नंगा पर्वत, (ii) पश्चिमी घाट, (iii) मालवा, (iv) गंगा नदी
प्रश्न 22. गुआंतानामो बे की जेल में कैदियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार कि गया है ? स्पष्ट कीजिए
अथवा
भारतीय संविधान ने नागरिकों को कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये हैं ?
वर्णन कीजिए
प्रश्न 23. उन सामाजिक और आर्थिक समूहों की पहचान करें जो भारत में निर्धनता के सम निरुपाय है
अथवा
वैश्विक निर्धनता की प्रवृत्तियों की चर्चा करें।
SST SET A LINK | Click here |
SST SET B LINK | Click here |
प्रिय विद्यार्थियों में उम्मीद कर रहा हूं SET C Class 9th social science varshik Paper 2025 का नमूना प्रश्न पत्र आप सभी देख चुके होंगे अब आप सभी की लगातार डिमांड आती है कि कर संपूर्ण प्रश्न पत्र का सॉल्यूशन प्रोवाइड कर दें तो चलिए मैं आपको बताता हूं कैसे आपके संपूर्ण प्रश्न पत्र का सॉल्यूशन डाउनलोड करना है
SET C Class 9th social science varshik Paper 2025 का नमूना प्रश्न पत्र के फुल सॉल्यूशन की PDF फाइल नीचे दी गई है 20 सेकेंड वेट करने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगी लिंक पर क्लिक करके संपूर्ण पीडीएफ डाउनलोड कर लीजिए