Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026: कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट! आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से कक्षा 12वीं हिंदी की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित होने वाली है। अगर आप भी आज हिंदी का पेपर देने जा रहे हैं, तो परीक्षा से पहले सुबह-सुबह इस पोस्ट को जरूर पढ़ लें। यहाँ आपको कक्षा 12वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न, पेपर का पैटर्न और उनके उत्तर देखने को मिलेंगे। परीक्षा की अंतिम समय की तैयारी के लिए नीचे दिए गए प्रश्नों और समाधान को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आप हिंदी विषय की बेहतर तैयारी कर सकें।

Roll No. ……………………………… कोड: 1251-109897
कक्षा 12वीं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा, 2026-27
[051] हिन्दी (HINDI – Hindi Version)
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1 × 6 = 6 अंक)
- ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ गीत बच्चन के किस काव्य संग्रह से लिया गया है?
(अ) मधुशाला (ब) निशा निमंत्रण (स) मिलन यामिनी (द) सतरंगिणी - काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) कहलाते हैं –
(अ) रस (ब) छंद (स) अलंकार (द) शब्द गुण - ‘भक्तिन’ पाठ की लेखिका हैं –
(अ) सुभद्रा कुमारी चौहान (ब) महादेवी वर्मा (स) मन्नू भंडारी (द) कृष्णा सोबती - अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
(अ) चार (ब) छह (स) आठ (द) दस - ‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के नायक यशोधर बाबू के आदर्श कौन थे?
(अ) किशनदा (ब) भूषण (स) चड्ढा (द) गिरीश - रेडियो किस प्रकार का जनसंचार माध्यम है?
(अ) दृश्य माध्यम (ब) श्रव्य माध्यम (स) प्रिंट माध्यम (द) दृश्य-श्रव्य माध्यम
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द चुनकर कीजिए – (1 × 6 = 6 अंक)
- तुलसीदास के अनुसार पेट की आग को शांत करने का कार्य __________ ही कर सकते हैं। (राम / कृष्ण)
- रस के __________ अंग होते हैं। (चार / दस)
- बाज़ार में एक __________ होता है। (जादू / डर)
- वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं, __________ शब्द कहलाते हैं। (क्षेत्रीय / तत्सम)
- ‘जूझ’ कहानी के लेखक __________ हैं। (आनंद यादव / मनोहर श्याम जोशी)
- समाचार लेखन की सबसे प्रचलित शैली __________ शैली है। (उल्टा पिरामिड / सीधा पिरामिड)
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य / असत्य लिखिए – (1 × 6 = 6 अंक)
- ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि हरिवंश राय बच्चन जग जीवन का भार लिए फिरते हैं।
- दोहा एक वर्णिक छंद है।
- लुट्टन सिंह ने चाँद सिंह पहलवान को हराया था।
- ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ का अर्थ ‘साक्षर होना’ है।
- मोहनजोदड़ो के घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे।
- कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्यों का विभाजन आवश्यक होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाकर लिखिए – (1 × 7 = 7 अंक)
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
|---|---|
| 1. पतंग | (क) धर्मवीर भारती |
| 2. कैमरे में बंद अपाहिज | (ख) आलोक धन्वा |
| 3. काले मेघा पानी दे | (ग) रघुवीर सहाय |
| 4. पहलवान की ढोलक | (घ) फणीश्वर नाथ रेणु |
| 5. अतीत में दबे पाँव | (ङ) ओम थानवी |
| 6. रुबाइयाँ | (च) फ़िराक गोरखपुरी |
| 7. श्रृंगार रस का स्थायी भाव | (छ) रति |
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – (1 × 7 = 7 अंक)
- कवि उमाशंकर जोशी ने अपने खेत में कौन-सा बीज बोया था?
- ‘रसात्मकं वाक्यं काव्यम्’ यह परिभाषा किस आचार्य की है?
- भक्तिन का वास्तविक नाम क्या था?
- ‘निपात शब्द’ किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
- यशोधर बाबू अपने हर वाक्य में कौन-सा तकिया कलाम बोलते थे?
- सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन-सा था?
- समाचार के छह ककार कौन-कौन से हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक – शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
प्रश्न 6. प्रयोगवादी कविता की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
नई कविता के दो कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचना लिखिए।
प्रश्न 7. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे?
अथवा
‘उषा’ कविता में प्रातःकालीन नभ की तुलना किससे की गई है और क्यों?
प्रश्न 8. महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 9. संदेह अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
अभिधा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 10. कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 11. भक्तिन के आ जाने से महादेवी जी अधिक देहाती कैसे हो गईं?
अथवा
‘परचेजिंग पावर’ से लेखक जैनेंद्र कुमार का क्या आशय है?
प्रश्न 12. तकनीकी शब्द किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण लिखिए।
अथवा
मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 13. राजभाषा और राष्ट्रभाषा में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए –
(i) मुझे एक फूलों की माला चाहिए। (ii) वह धीमी स्वर में बोला।
प्रश्न 14. यशोधर बाबू के चरित्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
‘जूझ’ कहानी के आधार पर बताइए कि लेखक के पिता ने उसकी पढ़ाई क्यों छुड़वा दी थी?
प्रश्न 15. पीत पत्रकारिता (Yellow Journalism) किसे कहते हैं?
अथवा
फीचर लेखन से क्या आशय है? इसकी दो विशेषताएँ लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक – शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
प्रश्न 16. हरिवंश राय बच्चन अथवा तुलसीदास का काव्यगत परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
(i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष-कलापक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. महादेवी वर्मा अथवा जैनेंद्र कुमार का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
(i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई’ विषय पर एक भाव पल्लवन लिखिए।
अथवा
‘वार्षिक परीक्षा की तैयारी’ विषय पर दो मित्रों के बीच होने वाला संवाद लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
“समय सबसे मूल्यवान धन है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वह जीवन में अवश्य सफल होता है। बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व को समझना सबसे अधिक आवश्यक है क्योंकि यही समय भविष्य की नींव तैयार करता है।”
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) जीवन में कौन-सा व्यक्ति सफल होता है?
(iii) ‘मूल्यवान’ शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
प्रश्न 20. (4 अंक – शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ, प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –
“मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ;
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर
मैं साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ!”
अथवा
“खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि,
बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।
जीविका विहीन लोग सीद्यमान सोच बस,
कहैं एक एकन सों ‘कहाँ जाई, का करी?'”






