Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026 | MP Board कक्षा 9वीं विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2026 

Facebook
WhatsApp
Telegram

नमस्कार विद्यार्थियों! मैं आप सभी विद्यार्थियों के लिए Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026 का एक पेपर लेकर आ चुका हूँ। जैसा की त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है और कल सुबह आपका विज्ञान का पेपर है और यदि आप Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पेपर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।विद्यार्थियों जैसा की विज्ञान के पेपर की बहुत आवश्यकता है इसलिए मैं  Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026  परीक्षा का पेपर लेकर आ चुका हूं  इस पेपर का संपूर्ण सॉल्यूशन भी आपको मैं देने वाला हूं संबंधित प्रश्न पत्र आपके ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयार किया गया है जो माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा त्रैमासिक परीक्षा के लिए बनाया गया है कुछ इस प्रकार दिखता है

Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026

Class 9th Science Set A Trimasik Paper 2026

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 9वीं
विषय – विज्ञान
समय – 03 घंटे पूर्णांक – 75

निर्देश :-

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
  4. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
  5. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है।
  6. प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सम्मुख दिए गए हैं।

खंड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। 6×1=6

(क) पदार्थ की वह अवस्था जिसका निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है, कहलाती है-

(अ) ठोस
(ब) द्रव
(स) गैस
(द) प्लाज्मा

(ख) वाष्पीकरण की दर किससे बढ़ती है?

(अ) तापमान कम करने से
(ब) सतह क्षेत्र बढ़ाने से
(स) आर्द्रता बढ़ाने से
(द) हवा की गति कम करने से

(ग) निम्नलिखित में से कौन शुद्ध पदार्थ है?

(अ) वायु
(ब) दूध
(स) आसुत जल
(द) मिट्टी

(घ) कोशिका का नियंत्रण केंद्र किसे कहा जाता है?

(अ) कोशिका झिल्ली
(ब) केन्द्रक
(स) साइटोप्लाज्म
(द) माइटोकॉन्ड्रिया

(ङ) गति का SI मात्रक क्या है?

(अ) मीटर
(ब) सेकंड
(स) मीटर/सेकंड
(द) किलोमीटर

(च) जब कोई वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति कहलाती है-

(अ) असमान गति
(ब) समान गति
(स) वृत्तीय गति
(द) दोलनी गति

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 6×1=6

(क) पदार्थ की सबसे अधिक संपीड्य अवस्था ________ है।

(ख) ठोस का द्रव में बदलना ________ कहलाता है।

(ग) विलयन में अधिक मात्रा में उपस्थित पदार्थ को ________ कहते हैं।

(घ) कोशिका का बाहरी आवरण ________ कहलाता है।

(ङ) दूरी/समय को ________ कहते हैं।

(च) वेग परिवर्तन की दर को ________ कहते हैं।

प्रश्न 3. सत्य अथवा असत्य लिखिए। 6×1=6

(क) गैसों का निश्चित आकार होता है।

(ख) तापमान बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ती है।

(ग) निलंबन एक समांगी मिश्रण है।

(घ) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति पाई जाती है।

(ङ) विराम और गति सापेक्ष हो सकते हैं।

(च) वेग का SI मात्रक मीटर/सेकंड है।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए। 6×1=6

        कॉलम 'अ'                         कॉलम 'ब'

(क) गलन 1. कोशिका का नियंत्रण केंद्र
(ख) वाष्पीकरण 2. ठोस से द्रव में परिवर्तन
(ग) विलयन 3. द्रव से गैस में परिवर्तन
(घ) केन्द्रक 4. समांगी मिश्रण
(ङ) चाल 5. दूरी/समय
(च) त्वरण 6. वेग परिवर्तन की दर

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए। 6×1=6

(क) पदार्थ के कणों के बीच क्या पाया जाता है?

(ख) वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाला कोई एक कारक लिखिए।

(ग) विलयन के विलेय को परिभाषित कीजिए।

(घ) कोशिका का आनुवंशिक पदार्थ मुख्यतः कहाँ पाया जाता है?

(ङ) दूरी क्या है?

(च) त्वरण का SI मात्रक क्या है?

खंड – ब
अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए। 2

अथवा

पदार्थ के कणों की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 7. वाष्पीकरण और उबलने में कोई दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

तापमान और वाष्पीकरण की दर में संबंध लिखिए।

प्रश्न 8. समांगी और विषमांगी मिश्रण में अंतर लिखिए। 2

अथवा

विलयन क्या है? इसके किसी एक उदाहरण को लिखिए।

प्रश्न 9. कोशिका झिल्ली के कोई दो कार्य लिखिए। 2

अथवा

केन्द्रक के कोई दो कार्य लिखिए।

प्रश्न 10. पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में कोई दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

कोशिका के किसी दो प्रमुख अंगकों के नाम लिखिए।

प्रश्न 11. दूरी और विस्थापन में कोई दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

चाल और वेग में कोई दो अंतर लिखिए।

प्रश्न 12. समान गति और असमान गति को उदाहरण सहित समझाइए। 2

अथवा

गति की परिभाषा लिखिए तथा इसका एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 13. निलंबन क्या है? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए। 2

अथवा

कोलॉइड क्या है? इसका एक उदाहरण लिखिए।

प्रश्न 14. विलयन की सांद्रता से क्या तात्पर्य है? 2

अथवा

विलेय और विलायक में अंतर लिखिए।

प्रश्न 15. कोशिका में साइटोप्लाज्म का क्या कार्य है? 2

अथवा

माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा-गृह क्यों कहा जाता है?

प्रश्न 16. त्वरण की परिभाषा लिखिए। 2

अथवा

वेग में परिवर्तन होने पर त्वरण कैसे उत्पन्न होता है?

प्रश्न 17. यदि कोई वस्तु 100 मीटर दूरी 20 सेकंड में तय करती है,
तो उसकी चाल ज्ञात कीजिए। 2

अथवा

एक वस्तु 5 सेकंड में 25 मीटर चलती है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए।

खंड – स
लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18. पदार्थ के कणों की गति को तापमान किस प्रकार प्रभावित
करता है? उदाहरण सहित समझाइए। 3

अथवा

वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों को समझाइए।

प्रश्न 19. मिश्रण और शुद्ध पदार्थ में अंतर स्पष्ट कीजिए। किसी
एक मिश्रण तथा एक शुद्ध पदार्थ का उदाहरण भी दीजिए। 3

अथवा

विलयन, निलंबन तथा कोलॉइड में अंतर लिखिए।

प्रश्न 20. पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाकर उसके किसी तीन
प्रमुख भागों के नाम लिखिए। 3

अथवा

जन्तु कोशिका के किसी तीन प्रमुख अंगकों के कार्य लिखिए।

खंड – द
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21. निम्नलिखित को समझाइए-

(क) गलन

(ख) वाष्पीकरण

(ग) संघनन

(घ) जमना

प्रत्येक की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए। 4

अथवा

पदार्थ की ठोस, द्रव तथा गैसीय अवस्थाओं की चार प्रमुख
विशेषताओं को लिखिए।

प्रश्न 22. एक वस्तु की प्रारंभिक चाल 10 मीटर/सेकंड है और
5 सेकंड बाद उसकी चाल 20 मीटर/सेकंड हो जाती है।

(क) चाल में परिवर्तन ज्ञात कीजिए।

(ख) वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए।

(ग) त्वरण का सूत्र लिखिए।

(घ) त्वरण का SI मात्रक लिखिए। 4

अथवा

गति और विराम को उदाहरण सहित समझाइए तथा दूरी, विस्थापन और
चाल के बीच संबंध स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 23. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) कोशिका को जीवन की मूलभूत इकाई क्यों कहा जाता है?

(ख) कोशिका झिल्ली का क्या कार्य है?

(ग) केन्द्रक का क्या महत्व है?

(घ) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति का क्या कार्य है? 4

अथवा

पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में चार प्रमुख अंतर लिखिए।


                     समाप्त

कक्षा – 9वीं
विषय – विज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
सम्पूर्ण समाधान

खंड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।

(क) पदार्थ की वह अवस्था जिसका निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है, कहलाती है-

उत्तर – (अ) ठोस

(ख) वाष्पीकरण की दर किससे बढ़ती है?

उत्तर – (ब) सतह क्षेत्र बढ़ाने से

(ग) निम्नलिखित में से कौन शुद्ध पदार्थ है?

उत्तर – (स) आसुत जल

(घ) कोशिका का नियंत्रण केंद्र किसे कहा जाता है?

उत्तर – (ब) केन्द्रक

(ङ) गति का SI मात्रक क्या है?

उत्तर – (स) मीटर/सेकंड

(च) जब कोई वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति कहलाती है-

उत्तर – (ब) समान गति

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) पदार्थ की सबसे अधिक संपीड्य अवस्था ________ है।

उत्तर – गैस

(ख) ठोस का द्रव में बदलना ________ कहलाता है।

उत्तर – गलन

(ग) विलयन में अधिक मात्रा में उपस्थित पदार्थ को ________ कहते हैं।

उत्तर – विलायक

(घ) कोशिका का बाहरी आवरण ________ कहलाता है।

उत्तर – कोशिका झिल्ली

(ङ) दूरी/समय को ________ कहते हैं।

उत्तर – चाल

(च) वेग परिवर्तन की दर को ________ कहते हैं।

उत्तर – त्वरण

प्रश्न 3. सत्य अथवा असत्य लिखिए।

(क) गैसों का निश्चित आकार होता है।

उत्तर – असत्य

(ख) तापमान बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ती है।

उत्तर – सत्य

(ग) निलंबन एक समांगी मिश्रण है।

उत्तर – असत्य

(घ) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति पाई जाती है।

उत्तर – सत्य

(ङ) विराम और गति सापेक्ष हो सकते हैं।

उत्तर – सत्य

(च) वेग का SI मात्रक मीटर/सेकंड है।

उत्तर – सत्य

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए।

उत्तर –

(क) गलन – 2. ठोस से द्रव में परिवर्तन

(ख) वाष्पीकरण – 3. द्रव से गैस में परिवर्तन

(ग) विलयन – 4. समांगी मिश्रण

(घ) केन्द्रक – 1. कोशिका का नियंत्रण केंद्र

(ङ) चाल – 5. दूरी/समय

(च) त्वरण – 6. वेग परिवर्तन की दर

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए।

(क) पदार्थ के कणों के बीच क्या पाया जाता है?

उत्तर – पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान पाया जाता है।

(ख) वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाला कोई एक कारक लिखिए।

उत्तर – तापमान वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाला एक कारक है।

(ग) विलयन के विलेय को परिभाषित कीजिए।

उत्तर – विलयन में कम मात्रा में उपस्थित होकर घुलने वाले पदार्थ को विलेय कहते हैं।

(घ) कोशिका का आनुवंशिक पदार्थ मुख्यतः कहाँ पाया जाता है?

उत्तर – कोशिका का आनुवंशिक पदार्थ मुख्यतः केन्द्रक में पाया जाता है।

(ङ) दूरी क्या है?

उत्तर – किसी वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग की कुल लंबाई को दूरी कहते हैं।

(च) त्वरण का SI मात्रक क्या है?

उत्तर – त्वरण का SI मात्रक मीटर/सेकंड² (m/s²) है।

खंड – ब
अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए।

उत्तर – पदार्थ की तीन अवस्थाएँ हैं-

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस

अथवा

पदार्थ के कणों की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर –

  1. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
  2. पदार्थ के कण निरंतर गति करते रहते हैं।

प्रश्न 7. वाष्पीकरण और उबलने में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. वाष्पीकरण किसी भी तापमान पर हो सकता है, जबकि उबलना निश्चित क्वथनांक पर होता है।
  2. वाष्पीकरण केवल द्रव की सतह पर होता है, जबकि उबलना पूरे द्रव में होता है।

अथवा

तापमान और वाष्पीकरण की दर में संबंध लिखिए।

उत्तर – तापमान बढ़ने पर पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ती है और वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।

प्रश्न 8. समांगी और विषमांगी मिश्रण में अंतर लिखिए।

उत्तर –

समांगी मिश्रण – इसमें सभी घटक समान रूप से वितरित होते हैं तथा इसकी संरचना एकसमान होती है।

विषमांगी मिश्रण – इसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते तथा इसकी संरचना एकसमान नहीं होती।

अथवा

विलयन क्या है? इसके किसी एक उदाहरण को लिखिए।

उत्तर – दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है।

उदाहरण – नमक का जल में विलयन।

प्रश्न 9. कोशिका झिल्ली के कोई दो कार्य लिखिए।

उत्तर –

  1. कोशिका झिल्ली कोशिका को बाहरी वातावरण से अलग करती है।
  2. यह पदार्थों के कोशिका के अंदर और बाहर आने-जाने को नियंत्रित करती है।

अथवा

केन्द्रक के कोई दो कार्य लिखिए।

उत्तर –

  1. केन्द्रक कोशिका की गतिविधियों का नियंत्रण करता है।
  2. इसमें आनुवंशिक पदार्थ पाया जाता है।

प्रश्न 10. पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. पादप कोशिका में कोशिका भित्ति होती है, जबकि जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती।
  2. पादप कोशिका में हरितलवक पाए जाते हैं, जबकि सामान्य जन्तु कोशिका में हरितलवक नहीं पाए जाते।

अथवा

कोशिका के किसी दो प्रमुख अंगकों के नाम लिखिए।

उत्तर –

  1. केन्द्रक
  2. माइटोकॉन्ड्रिया

प्रश्न 11. दूरी और विस्थापन में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. दूरी वस्तु द्वारा तय किए गए कुल मार्ग की लंबाई है, जबकि विस्थापन प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की सबसे छोटी दूरी है।
  2. दूरी अदिश राशि है, जबकि विस्थापन सदिश राशि है।

अथवा

चाल और वेग में कोई दो अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. चाल दूरी और समय का अनुपात है, जबकि वेग विस्थापन और समय का अनुपात है।
  2. चाल अदिश राशि है, जबकि वेग सदिश राशि है।

प्रश्न 12. समान गति और असमान गति को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर – जब कोई वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है, तो उसकी गति समान गति कहलाती है।

उदाहरण – सीधी सड़क पर समान चाल से चलती हुई कार।

जब कोई वस्तु समान समयांतराल में असमान दूरी तय करती है, तो उसकी गति असमान गति कहलाती है।

उदाहरण – यातायात में चलती हुई कार।

अथवा

गति की परिभाषा लिखिए तथा इसका एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर – जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वह गति की अवस्था में कही जाती है।

उदाहरण – सड़क पर चलती हुई बस।

प्रश्न 13. निलंबन क्या है? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर – ऐसा विषमांगी मिश्रण जिसमें ठोस के कण द्रव में फैले रहते हैं और कुछ समय बाद नीचे बैठ जाते हैं, निलंबन कहलाता है।

विशेषताएँ –

  1. इसके कण बड़े होते हैं और आँखों से देखे जा सकते हैं।
  2. इसके कण कुछ समय बाद नीचे बैठ जाते हैं।

अथवा

कोलॉइड क्या है? इसका एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर – ऐसा मिश्रण जिसमें बहुत छोटे कण माध्यम में फैले रहते हैं और सामान्यतः नीचे नहीं बैठते, कोलॉइड कहलाता है।

उदाहरण – दूध।

प्रश्न 14. विलयन की सांद्रता से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – निश्चित मात्रा के विलयन में उपस्थित विलेय की मात्रा को विलयन की सांद्रता कहते हैं।

अथवा

विलेय और विलायक में अंतर लिखिए।

उत्तर –

विलेय – वह पदार्थ जो विलायक में घुलता है।

विलायक – वह पदार्थ जिसमें विलेय घुलता है।

प्रश्न 15. कोशिका में साइटोप्लाज्म का क्या कार्य है?

उत्तर – साइटोप्लाज्म कोशिका के विभिन्न अंगकों को स्थान प्रदान करता है तथा अनेक जैव-रासायनिक क्रियाएँ इसी में होती हैं।

अथवा

माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा-गृह क्यों कहा जाता है?

उत्तर – माइटोकॉन्ड्रिया में कोशिकीय श्वसन द्वारा ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए इसे कोशिका का ऊर्जा-गृह कहा जाता है।

प्रश्न 16. त्वरण की परिभाषा लिखिए।

उत्तर – समय के साथ वेग में होने वाले परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं।

सूत्र – त्वरण = वेग में परिवर्तन / समय

अथवा

वेग में परिवर्तन होने पर त्वरण कैसे उत्पन्न होता है?

उत्तर – जब किसी वस्तु के वेग के परिमाण या दिशा में समय के साथ परिवर्तन होता है, तो वस्तु में त्वरण उत्पन्न होता है।

प्रश्न 17. यदि कोई वस्तु 100 मीटर दूरी 20 सेकंड में तय करती है,
तो उसकी चाल ज्ञात कीजिए।

दिया है –

दूरी = 100 मीटर
समय = 20 सेकंड

सूत्र –

चाल = दूरी / समय

चाल = 100 / 20

चाल = 5 मीटर/सेकंड

उत्तर – वस्तु की चाल 5 मीटर/सेकंड है।

अथवा

एक वस्तु 5 सेकंड में 25 मीटर चलती है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए।

दिया है –

दूरी = 25 मीटर
समय = 5 सेकंड

चाल = दूरी / समय

चाल = 25 / 5

चाल = 5 मीटर/सेकंड

उत्तर – वस्तु की चाल 5 मीटर/सेकंड है।

खंड – स
लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18. पदार्थ के कणों की गति को तापमान किस प्रकार प्रभावित
करता है? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर – तापमान बढ़ने पर पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है,
जिससे उनके गति करने की गति बढ़ जाती है। तापमान कम होने पर
कणों की गति कम हो जाती है।

उदाहरण – पानी को गर्म करने पर उसके कण तेजी से गति करने लगते हैं
और पर्याप्त तापमान पर पानी वाष्प में बदल जाता है।

अथवा

वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों को समझाइए।

उत्तर –

  1. तापमान – तापमान बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ती है।
  2. सतह क्षेत्र – सतह क्षेत्र बढ़ने पर वाष्पीकरण अधिक तेजी से होता है।
  3. हवा की गति – हवा की गति बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।

प्रश्न 19. मिश्रण और शुद्ध पदार्थ में अंतर स्पष्ट कीजिए। किसी
एक मिश्रण तथा एक शुद्ध पदार्थ का उदाहरण भी दीजिए।

उत्तर –

मिश्रण – दो या दो से अधिक पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिलाने
से मिश्रण बनता है। इसके घटकों को भौतिक विधियों द्वारा अलग किया
जा सकता है।

उदाहरण – वायु।

शुद्ध पदार्थ – ऐसा पदार्थ जिसमें केवल एक प्रकार के कण पाए जाते हैं
और जिसकी संरचना निश्चित होती है, शुद्ध पदार्थ कहलाता है।

उदाहरण – आसुत जल।

अथवा

विलयन, निलंबन तथा कोलॉइड में अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. विलयन समांगी मिश्रण है, जबकि निलंबन विषमांगी मिश्रण है।
  2. निलंबन के कण कुछ समय बाद नीचे बैठ जाते हैं, जबकि कोलॉइड के
    कण सामान्यतः नीचे नहीं बैठते।
  3. विलयन के कण बहुत छोटे होते हैं, जबकि निलंबन के कण अपेक्षाकृत
    बड़े होते हैं।

प्रश्न 20. पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाकर उसके किसी तीन
प्रमुख भागों के नाम लिखिए।

उत्तर – पादप कोशिका के प्रमुख भाग हैं-

  1. कोशिका भित्ति
  2. कोशिका झिल्ली
  3. केन्द्रक
  4. हरितलवक
  5. रिक्तिका

परीक्षा में पादप कोशिका का साफ एवं नामांकित चित्र बनाना चाहिए।

अथवा

जन्तु कोशिका के किसी तीन प्रमुख अंगकों के कार्य लिखिए।

उत्तर –

  1. केन्द्रक – कोशिका की गतिविधियों का नियंत्रण करता है।
  2. माइटोकॉन्ड्रिया – ऊर्जा का उत्पादन करता है।
  3. राइबोसोम – प्रोटीन के निर्माण में सहायता करता है।

खंड – द
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21. निम्नलिखित को समझाइए-

(क) गलन

उत्तर – ठोस पदार्थ का ऊष्मा प्राप्त करके द्रव अवस्था में बदलना
गलन कहलाता है।

(ख) वाष्पीकरण

उत्तर – द्रव का उसकी सतह से किसी भी तापमान पर गैसीय अवस्था में
बदलना वाष्पीकरण कहलाता है।

(ग) संघनन

उत्तर – गैस या वाष्प का ठंडा होकर द्रव अवस्था में बदलना संघनन
कहलाता है।

(घ) जमना

उत्तर – द्रव पदार्थ का ठंडा होकर ठोस अवस्था में बदलना जमना
कहलाता है।

अथवा

पदार्थ की ठोस, द्रव तथा गैसीय अवस्थाओं की चार प्रमुख
विशेषताओं को लिखिए।

उत्तर –

  1. ठोस पदार्थ का निश्चित आकार और निश्चित आयतन होता है।
  2. द्रव का निश्चित आयतन होता है, लेकिन निश्चित आकार नहीं होता।
  3. गैस का न तो निश्चित आकार होता है और न निश्चित आयतन।
  4. गैसों के कणों के बीच बहुत अधिक रिक्त स्थान होता है और वे आसानी
    से संपीडित की जा सकती हैं।

प्रश्न 22. एक वस्तु की प्रारंभिक चाल 10 मीटर/सेकंड है और
5 सेकंड बाद उसकी चाल 20 मीटर/सेकंड हो जाती है।

(क) चाल में परिवर्तन ज्ञात कीजिए।

प्रारंभिक चाल = 10 मीटर/सेकंड
अंतिम चाल = 20 मीटर/सेकंड

चाल में परिवर्तन = 20 – 10
= 10 मीटर/सेकंड

उत्तर – चाल में परिवर्तन 10 मीटर/सेकंड है।

(ख) वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए।

सूत्र –

त्वरण = (अंतिम वेग – प्रारंभिक वेग) / समय

a = (20 – 10) / 5

a = 10 / 5

a = 2 मीटर/सेकंड²

उत्तर – वस्तु का त्वरण 2 मीटर/सेकंड² है।

(ग) त्वरण का सूत्र लिखिए।

उत्तर – त्वरण = (अंतिम वेग – प्रारंभिक वेग) / समय

(घ) त्वरण का SI मात्रक लिखिए।

उत्तर – मीटर/सेकंड² (m/s²)

अथवा

गति और विराम को उदाहरण सहित समझाइए तथा दूरी, विस्थापन और
चाल के बीच संबंध स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –

गति – जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है,
तो वह गति की अवस्था में कहलाती है।

उदाहरण – चलती हुई बस।

विराम – जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन नहीं
करती है, तो वह विराम की अवस्था में कहलाती है।

उदाहरण – मेज पर रखी पुस्तक।

दूरी – वस्तु द्वारा तय किए गए कुल मार्ग की लंबाई को दूरी कहते हैं।

विस्थापन – वस्तु की प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की सबसे
छोटी दूरी तथा दिशा को विस्थापन कहते हैं।

चाल – वस्तु द्वारा तय की गई दूरी और उस दूरी को तय करने में लगे
समय का अनुपात चाल कहलाता है।

चाल = दूरी / समय

प्रश्न 23. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(क) कोशिका को जीवन की मूलभूत इकाई क्यों कहा जाता है?

उत्तर – सभी जीवों का शरीर कोशिकाओं से बना होता है तथा जीवन की
विभिन्न आवश्यक क्रियाएँ कोशिका में ही होती हैं। इसलिए कोशिका को
जीवन की मूलभूत इकाई कहा जाता है।

(ख) कोशिका झिल्ली का क्या कार्य है?

उत्तर – कोशिका झिल्ली कोशिका को बाहरी वातावरण से अलग करती है
और पदार्थों के कोशिका के अंदर तथा बाहर आने-जाने को नियंत्रित करती है।

(ग) केन्द्रक का क्या महत्व है?

उत्तर – केन्द्रक कोशिका की गतिविधियों को नियंत्रित करता है तथा
इसमें आनुवंशिक पदार्थ पाया जाता है।

(घ) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति का क्या कार्य है?

उत्तर – कोशिका भित्ति पादप कोशिका को निश्चित आकार और मजबूती
प्रदान करती है तथा उसे बाहरी दबाव से सुरक्षा देती है।

अथवा

पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में चार प्रमुख अंतर लिखिए।

उत्तर –

  1. पादप कोशिका में कोशिका भित्ति होती है, जबकि जन्तु कोशिका में
    कोशिका भित्ति नहीं होती।
  2. पादप कोशिका में हरितलवक पाए जाते हैं, जबकि जन्तु कोशिका में
    सामान्यतः हरितलवक नहीं पाए जाते।
  3. पादप कोशिका में सामान्यतः बड़ी केंद्रीय रिक्तिका होती है, जबकि
    जन्तु कोशिका में छोटी रिक्तिकाएँ हो सकती हैं।
  4. पादप कोशिका का आकार सामान्यतः निश्चित होता है, जबकि जन्तु
    कोशिका का आकार अपेक्षाकृत अनियमित हो सकता है।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post