Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 | कक्षा 12वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर

Facebook
WhatsApp
Telegram

Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27: कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कल यानी 20 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को हिंदी विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित होने वाली है। यदि आप Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 यानी कक्षा 12वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2026-27 देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए कल 20 नवंबर, शुक्रवार को होने वाली कक्षा 12वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा का संपूर्ण प्रश्नपत्र लेकर आए हैं। नीचे आपको Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27 की स्पष्ट इमेज के साथ पूरा प्रश्नपत्र टेक्स्ट फॉर्मेट में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा सभी प्रश्नों के उत्तर और संपूर्ण सॉल्यूशन भी दिए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी आसानी से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27
Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2026-27
प्र. 3. सत्य / असत्य लिखिए – (1 × 6 = 6)
  • (i) माधुर्य गुण मुख्यतः श्रृंगार, करुण और शांत रस में पाया जाता है।
  • (ii) संस्कृत से हिंदी में बिना परिवर्तन के आए शब्द तद्भव कहलाते हैं।
  • (iii) ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के लेखक धर्मवीर भारती हैं।
  • (iv) ‘कवितावली’ गोस्वामी तुलसीदास की प्रसिद्ध रचना है।
  • (v) ‘अतीत में दबे पाँव’ यात्रा-वृत्तांत में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा का वर्णन है।
  • (vi) टेलीविजन एक केवल श्रव्य माध्यम है।
प्र. 4. सही जोड़ी बनाइए – (1 × 7 = 7)
स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. छायावाद के प्रवर्तक (क) फणीश्वरनाथ रेणु
2. रामचरितमानस (ख) 24 मात्राएँ
3. पहलवान की ढोलक (ग) जयशंकर प्रसाद
4. दोहा छंद (घ) महाकाव्य
5. किशनदा (ङ) छह (क्या, कौन, कहाँ, कब, क्यों, कैसे)
6. समाचार के ककार (च) सिल्वर वेडिंग
7. भक्तिन (छ) महादेवी वर्मा
प्र. 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए – (1 × 7 = 7)
  • (i) वीर रस का स्थायी भाव क्या होता है?
  • (ii) ‘कविता के बहाने’ कविता किस काव्य-संग्रह से ली गई है?
  • (iii) बाजार का जादू कब और कैसे काम करता है?
  • (iv) मोहनजोदड़ो के महाकुंड की लंबाई और चौड़ाई कितनी थी?
  • (v) रेडियो किस प्रकार का जनसंचार माध्यम है?
  • (vi) ‘अंधायुग’ गीत-नाट्य के रचनाकार कौन हैं?
  • (vii) फीचर लेखन की भाषा कैसी होनी चाहिए?
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 6 से प्र. 15 – प्रत्येक 2 अंक)
प्र. 6. छायावाद की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखते हुए दो छायावादी कवियों के नाम लिखिए। (2)
अथवा

नई कविता की कोई दो विशेषताएँ एवं दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए।

प्र. 7. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि संसार को अपूर्ण क्यों मानता है? (2)
अथवा

‘पतंग’ कविता में कपास किस बात का प्रतीक है? स्पष्ट कीजिए।

प्र. 8. ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में मीडिया की किस संवेदनहीनता पर व्यंग्य किया गया है? (2)
अथवा

‘उषा’ कविता में कवि ने भोर के नभ की तुलना किससे और क्यों की है?

प्र. 9. महाकाव्य और खंडकाव्य में कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए। (2)
अथवा

रस किसे कहते हैं? रस के चारों अंगों के नाम लिखिए।

प्र. 10. संदेह अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा

शब्द शक्ति किसे कहते हैं? इसके प्रमुख भेदों के नाम लिखिए।

प्र. 11. कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा

रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए।

प्र. 12. भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? (2)
अथवा

‘पर्चेजिंग पावर’ (क्रय शक्ति) से लेखक जैनेंद्र कुमार का क्या आशय है?

प्र. 13. गाँव में ‘इंदर सेना’ के बच्चों को लोग ‘मेंढक मंडली’ क्यों कहते थे? (2)
अथवा

लुट्टन पहलवान की ढोलक की आवाज का गाँव वालों पर क्या प्रभाव पड़ता था?

प्र. 14. मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा

तकनीकी शब्द किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण लिखिए।

प्र. 15. यशोधर बाबू अपने बच्चों की तरक्की से खुश होते हुए भी ‘समहाउ इंप्रॉपर’ क्यों महसूस करते थे? (2)
अथवा

‘जूझ’ कहानी के नायक आनंद यादव को कविता लिखने की प्रेरणा कैसे मिली?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 16 से प्र. 19 – प्रत्येक 3 अंक)
प्र. 16. गोस्वामी तुलसीदास अथवा हरिवंश राय बच्चन का काव्यगत परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (3)
  • 1. दो रचनाएँ
  • 2. भावपक्ष एवं कलापक्ष
  • 3. साहित्य में स्थान
प्र. 17. महादेवी वर्मा अथवा फणीश्वरनाथ रेणु का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (3)
  • 1. दो रचनाएँ
  • 2. भाषा एवं शैली
  • 3. साहित्य में स्थान
प्र. 18. निम्नलिखित सूक्ति का भाव पल्लवन कीजिए – (3)
“जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि।”
अथवा

‘विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व’ विषय पर एक सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए।

प्र. 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (1 × 3 = 3)
समय संसार की सबसे अमूल्य संपत्ति है। धन खो जाने पर पुनः परिश्रम द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, स्वास्थ्य बिगड़ने पर उपचार से ठीक हो सकता है, किंतु बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। महापुरुषों की महानता का रहस्य उनका समय-प्रबंधन ही रहा है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, जो हमारे बहुमूल्य समय को नष्ट कर देता है।
प्रश्नाः –
  • 1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
  • 2. संसार की सबसे अमूल्य संपत्ति किसे कहा गया है?
  • 3. आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्यों कहा गया है?
अथवा

निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है।
शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते।
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में?
प्रश्नाः –
  • 1. उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  • 2. विपत्ति आने पर शूरमा (वीर) पुरुष क्या करते हैं?
  • 3. ‘विघ्न’ शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
निबन्धात्मक एवं व्याख्या आधारित प्रश्न (प्र. 20 से प्र. 23 – प्रत्येक 4 अंक)
प्र. 20. निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या एवं काव्य-सौंदर्य लिखिए – (4)
मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ;
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर
मैं साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ।
अथवा
खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि,
बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।
जीविका विहीन लोग सीद्यमान सोच बस,
कहैं एक एकन सों ‘कहाँ जाई, का करी?’
प्र. 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या कीजिए – (4)
बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो, और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है।
अथवा
भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है; क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर भी सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा कोई सेवक भी नहीं सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हँस दे।
प्र. 22. अपने जिले के जिलाधीश महोदय को परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु एक आवेदन-पत्र लिखिए। (4)
अथवा

अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर एक बधाई-पत्र लिखिए।

प्र. 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)
  • 1. पर्यावरण प्रदूषण : कारण एवं निवारण
  • 2. आधुनिक जीवन में इंटरनेट और मोबाइल का प्रभाव
  • 3. नारी सशक्तिकरण : वर्तमान भारत की पहचान
  • 4. स्वच्छ भारत अभियान : एक जन आंदोलन
★ FULL SOLUTION PDF — FREE DOWNLOAD ★
यहाँ मिलेगा 100% असली फुल सॉल्यूशन (Full Solution)

कक्षा 12वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के सभी 23 प्रश्नों का सम्पूर्ण हल नीचे दिए गए बटन से पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

✔ प्रश्न 1 से 23 तक सम्पूर्ण हल ✔ फ्री PDF डाउनलोड ✔ www.studynotespj.com
आपकी Full Solution PDF तैयार हो रही है… कृपया 15 सेकंड प्रतीक्षा करें।
✅ हिंदी प्रश्न पत्र का फुल सॉल्यूशन PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
यह सॉल्यूशन www.studynotespj.com द्वारा बनाया गया है। गूगल पर जाकर आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post