Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026 | MP Board कक्षा 9वीं हिन्दी त्रैमासिक पेपर 2026

Facebook
WhatsApp
Telegram

नमस्कार विद्यार्थियों! मैं आप सभी के लिए Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026 का एक पेपर लेकर आ चुका हूँ। यदि आप Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पेपर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। विद्यार्थियों जैसा की माह सितंबर में दिन मंगलवार 8 तारीख को से आपकी त्रैमासिक परीक्षाएं स्टार्ट हो रही हैं और पहला ही पेपर गणित का होने वाला है इसलिए आपको हिन्दी  के पेपर की कॉपी आवश्यकता है इसलिए मैं  Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026 लेकर आ चुका हूं  इस पेपर का संपूर्ण सॉल्यूशन भी आप को मैं देने वाला हूं 

Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026
विवरणजानकारी
परीक्षा बोर्डमध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
कक्षा9वीं
विषयहिन्दी
परीक्षात्रैमासिक परीक्षा
शैक्षणिक सत्र2026-27
पेपरClass 9th Hindi Trimasik Paper 2026
पहला गणित पेपर8 सितंबर 2026, मंगलवार
परीक्षा अवधि3 घंटे
पूर्णांक75 अंक
तैयारी सामग्रीमॉडल पेपर + उत्तर
आधिकारिक वेबसाइटMPBSE.net

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 9वीं
विषय – हिंदी
समय – 3 घंटे पूर्णांक – 75

निर्देश –

(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
(4) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
(5) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है।
(6) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।

प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए – 6

(1) ‘आकाश’ शब्द का विलोम शब्द है –
(अ) धरती (ब) बादल (स) गगन (द) नभ

(2) ‘आतिथ्य’ शब्द का सही अर्थ है –
(अ) अतिथि का सत्कार (ब) यात्रा (स) भोजन (द) निवास

(3) ‘दो बैलों की कथा’ के लेखक हैं –
(अ) प्रेमचंद (ब) कबीरदास (स) रामधारी सिंह दिनकर (द) हरिशंकर परसाई

(4) ‘साखियाँ एवं सबद’ के रचनाकार हैं –
(अ) रहीम (ब) कबीरदास (स) तुलसीदास (द) सूरदास

(5) ‘जो व्यक्ति मेहनत करता है’ के लिए उपयुक्त शब्द है –
(अ) आलसी (ब) परिश्रमी (स) कायर (द) स्वार्थी

(6) ‘प्रसन्न’ शब्द का विलोम है –
(अ) खुश (ब) आनंदित (स) अप्रसन्न (द) संतुष्ट

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 6

(1) प्रेमचंद का मूल नाम __________ था।

(2) ‘दो बैलों की कथा’ में हीरा और मोती __________ थे।

(3) कबीरदास __________ भाषा में रचनाएँ करते थे।

(4) ‘साखियाँ एवं सबद’ के रचनाकार __________ हैं।

(5) ‘अग्नि’ का तद्भव शब्द __________ है।

(6) ‘अनुशासन’ शब्द में __________ उपसर्ग लगा है।

प्रश्न 3. सत्य अथवा असत्य लिखिए – 6

(1) हीरा और मोती दोनों बैल थे।

(2) हीरा और मोती में आपस में गहरी मित्रता थी।

(3) कबीरदास ने बाहरी आडंबरों का विरोध किया है।

(4) तत्सम शब्द संस्कृत से बिना परिवर्तन के हिंदी में आए हैं।

(5) ‘विद्यालय’ शब्द में ‘आलय’ उपसर्ग है।

(6) ‘दिन’ और ‘रात’ विलोम शब्द हैं।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए – 6

(अ) (ब)

(1) प्रेमचंद (क) कबीरदास

(2) साखियाँ एवं सबद (ख) दो बैलों की कथा

(3) हीरा (ग) बैल

(4) मोती (घ) बैल

(5) अग्नि (ङ) आग

(6) प्रसन्न (च) अप्रसन्न

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए – 6

(1) प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपनाम क्या था?

(2) हीरा और मोती किसके बैल थे?

(3) कबीरदास ने किस प्रकार के आडंबरों का विरोध किया है?

(4) तत्सम शब्द किसे कहते हैं?

(5) तद्भव शब्द किसे कहते हैं?

(6) उपसर्ग किसे कहते हैं?

प्रश्न 6. विराम चिह्न किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 2

अथवा

पूर्ण विराम और अल्प विराम का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखिए।

प्रश्न 7. ‘दो बैलों की कथा’ के आधार पर बताइए कि हीरा और मोती में कैसी मित्रता थी? 2

अथवा

हीरा और मोती को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा?

प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए – अतिथि, सम्मान। 2

अथवा

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए – मित्रता, स्वतंत्रता।

प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए – 2

देव + आलय, हिम + आलय

अथवा

संधि किसे कहते हैं? संधि के प्रमुख प्रकारों के नाम लिखिए।

प्रश्न 10. तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2

अथवा

तद्भव शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 11. ‘दो बैलों की कथा’ में झूरी अपने बैलों से बहुत प्रेम क्यों करता था? 2

अथवा

झूरी की पत्नी बैलों से नाराज क्यों रहती थी?

प्रश्न 12. मुहावरा और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए –

(1) आँखों का तारा
(2) हाथ पर हाथ धरे बैठना

प्रश्न 13. कबीरदास बाहरी आडंबरों के विरोध में क्या संदेश देते हैं? 2

अथवा

कबीर की साखियों में गुरु के महत्व को किस प्रकार बताया गया है?

प्रश्न 14. हीरा और मोती को गया के घर में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा? 2

अथवा

हीरा और मोती अपने मालिक झूरी के पास वापस क्यों लौटना चाहते थे?

प्रश्न 15. किसी एक औपचारिक पत्र का प्रारूप लिखिए। 2

अथवा

अपने मित्र को परीक्षा की तैयारी के संबंध में एक पत्र लिखिए।

प्रश्न 16. निपात शब्द किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए। 2

अथवा

‘भी’ और ‘ही’ निपात शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

प्रश्न 17. प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। 2

अथवा

‘ता’ और ‘पन’ प्रत्यय लगाकर दो-दो शब्द बनाइए।

प्रश्न 18. ‘दो बैलों की कथा’ के आधार पर हीरा और मोती के चरित्र की तीन विशेषताएँ लिखिए। 3

अथवा

‘दो बैलों की कथा’ कहानी से मिलने वाली तीन शिक्षाएँ लिखिए।

प्रश्न 19. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पुनः लिखिए – 3

आर्शीवाद, परिक्षा, स्वास्थ

अथवा

निम्नलिखित शब्दों के एक-एक पर्यायवाची शब्द लिखिए –

(1) सूर्य
(2) जल
(3) पृथ्वी

प्रश्न 20. निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए – 3

“पर्यावरण संरक्षण का महत्व”

अथवा

“विद्यार्थी जीवन में अनुशासन”

प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – 4

मनुष्य के जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व है। संसार में कोई भी व्यक्ति बिना मेहनत के सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। परिश्रम करने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अपना मार्ग खोज लेता है। विद्यार्थी जीवन में तो परिश्रम का महत्व और भी अधिक है। जो विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन करता है और अपने समय का सही उपयोग करता है, वही आगे चलकर सफलता प्राप्त करता है। केवल भाग्य के भरोसे बैठने से सफलता नहीं मिलती। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

प्रश्न –

(1) जीवन में किसका बहुत महत्व है?
(2) सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
(3) विद्यार्थी जीवन में परिश्रम का क्या महत्व है?
(4) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो मन खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय॥

प्रश्न –

(1) उपर्युक्त पंक्तियों के रचनाकार कौन हैं?
(2) कवि बुराई कहाँ खोजने की बात करता है?
(3) कवि को अपने अंदर क्या दिखाई दिया?
(4) काव्यांश का भाव अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को तीन दिवस के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए। 4

अथवा

अपने मित्र को वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – 4

(1) स्वच्छ भारत अभियान
(2) मेरा प्रिय शिक्षक
(3) मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि
(4) जल संरक्षण का महत्व

अथवा

“विद्यार्थी और समय का महत्व” विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए।

कक्षा – 9वीं
विषय – हिंदी
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
पूर्णांक – 75

प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए – 6

(1) ‘आकाश’ शब्द का विलोम शब्द है –
उत्तर – (अ) धरती

(2) ‘आतिथ्य’ शब्द का सही अर्थ है –
उत्तर – (अ) अतिथि का सत्कार

(3) ‘दो बैलों की कथा’ के लेखक हैं –
उत्तर – (अ) प्रेमचंद

(4) ‘साखियाँ एवं सबद’ के रचनाकार हैं –
उत्तर – (ब) कबीरदास

(5) ‘जो व्यक्ति मेहनत करता है’ के लिए उपयुक्त शब्द है –
उत्तर – (ब) परिश्रमी

(6) ‘प्रसन्न’ शब्द का विलोम है –
उत्तर – (स) अप्रसन्न

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 6

(1) प्रेमचंद का मूल नाम __________ था।
उत्तर – धनपत राय

(2) ‘दो बैलों की कथा’ में हीरा और मोती __________ थे।
उत्तर – बैल

(3) कबीरदास __________ भाषा में रचनाएँ करते थे।
उत्तर – सधुक्कड़ी

(4) ‘साखियाँ एवं सबद’ के रचनाकार __________ हैं।
उत्तर – कबीरदास

(5) ‘अग्नि’ का तद्भव शब्द __________ है।
उत्तर – आग

(6) ‘अनुशासन’ शब्द में __________ उपसर्ग लगा है।
उत्तर – अनु

प्रश्न 3. सत्य अथवा असत्य लिखिए – 6

(1) हीरा और मोती दोनों बैल थे।
उत्तर – सत्य।

(2) हीरा और मोती में आपस में गहरी मित्रता थी।
उत्तर – सत्य।

(3) कबीरदास ने बाहरी आडंबरों का विरोध किया है।
उत्तर – सत्य।

(4) तत्सम शब्द संस्कृत से बिना परिवर्तन के हिंदी में आए हैं।
उत्तर – सत्य।

(5) ‘विद्यालय’ शब्द में ‘आलय’ उपसर्ग है।
उत्तर – असत्य।

(6) ‘दिन’ और ‘रात’ विलोम शब्द हैं।
उत्तर – सत्य।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए – 6

(1) प्रेमचंद
उत्तर – दो बैलों की कथा

(2) साखियाँ एवं सबद
उत्तर – कबीरदास

(3) हीरा
उत्तर – बैल

(4) मोती
उत्तर – बैल

(5) अग्नि
उत्तर – आग

(6) प्रसन्न
उत्तर – अप्रसन्न

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए – 6

(1) प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपनाम क्या था?
उत्तर – प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपनाम ‘उपन्यास सम्राट’ था।

(2) हीरा और मोती किसके बैल थे?
उत्तर – हीरा और मोती झूरी के बैल थे।

(3) कबीरदास ने किस प्रकार के आडंबरों का विरोध किया है?
उत्तर – कबीरदास ने धार्मिक पाखंड, कर्मकांड और बाहरी आडंबरों का विरोध किया है।

(4) तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर – संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में प्रयुक्त होते हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।

(5) तद्भव शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर – संस्कृत से परिवर्तित होकर हिंदी में प्रचलित हुए शब्द तद्भव शब्द कहलाते हैं।

(6) उपसर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर – जो शब्दांश किसी शब्द के पहले लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देता है, उसे उपसर्ग कहते हैं।

प्रश्न 6. विराम चिह्न किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 2

उत्तर – लिखित भाषा में भाव को स्पष्ट करने तथा वाक्य के ठहराव को प्रकट करने वाले चिह्नों को विराम चिह्न कहते हैं।

उदाहरण – राम बाजार गया।

अथवा

पूर्ण विराम और अल्प विराम का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखिए।

उत्तर –
पूर्ण विराम – मोहन विद्यालय गया।
अल्प विराम – राम, श्याम और मोहन बाजार गए।

प्रश्न 7. ‘दो बैलों की कथा’ के आधार पर बताइए कि हीरा और मोती में कैसी मित्रता थी? 2

उत्तर – हीरा और मोती में गहरी मित्रता और आपसी प्रेम था। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ रहते थे और कठिन परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे।

अथवा

हीरा और मोती को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा?

उत्तर – हीरा और मोती को गया के घर पर कठोर व्यवहार, अधिक काम और पर्याप्त भोजन न मिलने जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए – अतिथि, सम्मान। 2

उत्तर –
अतिथि – हमारे घर आज एक अतिथि आए हैं।
सम्मान – हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।

अथवा

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए – मित्रता, स्वतंत्रता।

उत्तर –
मित्रता – राम और श्याम की गहरी मित्रता है।
स्वतंत्रता – हमें अपने देश की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।

प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए – देव + आलय, हिम + आलय। 2

उत्तर –
देव + आलय = देवालय
हिम + आलय = हिमालय

अथवा

संधि किसे कहते हैं? संधि के प्रमुख प्रकारों के नाम लिखिए।

उत्तर – दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को संधि कहते हैं। संधि के प्रमुख प्रकार हैं – स्वर संधि, व्यंजन संधि और विसर्ग संधि।

प्रश्न 10. तत्सम शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2

उत्तर – संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी भाषा में प्रयुक्त होते हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।

उदाहरण – अग्नि, सूर्य, मुख।

अथवा

तद्भव शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर – संस्कृत भाषा के वे शब्द जो समय के साथ परिवर्तन होकर हिंदी में प्रचलित हुए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं।

उदाहरण – अग्नि – आग, सूर्य – सूरज, मुख – मुँह।

प्रश्न 11. ‘दो बैलों की कथा’ में झूरी अपने बैलों से बहुत प्रेम क्यों करता था? 2

उत्तर – झूरी अपने बैलों हीरा और मोती को अपने परिवार का सदस्य मानता था। दोनों बैल मेहनती, आज्ञाकारी और स्वामीभक्त थे। इसलिए झूरी उनसे बहुत प्रेम करता था।

अथवा

झूरी की पत्नी बैलों से नाराज क्यों रहती थी?

उत्तर – झूरी की पत्नी को लगता था कि हीरा और मोती पर्याप्त काम नहीं करते और उनके पालन-पोषण में अधिक खर्च होता है। इसलिए वह दोनों बैलों से नाराज रहती थी।

प्रश्न 12. मुहावरा और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। 2

उत्तर –

(1) मुहावरा वाक्य का एक अंग होता है, जबकि लोकोक्ति अपने आप में पूर्ण वाक्य होती है।

(2) मुहावरा विशेष अर्थ प्रकट करता है, जबकि लोकोक्ति किसी अनुभव या जीवन-सत्य को प्रकट करती है।

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए –

(1) आँखों का तारा
उत्तर – अर्थ – बहुत प्यारा व्यक्ति।
वाक्य – राहुल अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।

(2) हाथ पर हाथ धरे बैठना
उत्तर – अर्थ – बिना कोई काम किए बैठे रहना।
वाक्य – परीक्षा निकट है और तुम हाथ पर हाथ धरे बैठे हो।

प्रश्न 13. कबीरदास बाहरी आडंबरों के विरोध में क्या संदेश देते हैं? 2

उत्तर – कबीरदास ने बाहरी आडंबरों और दिखावे का विरोध किया है। वे मनुष्य को सच्चे ज्ञान, प्रेम, आत्मचिंतन और अच्छे आचरण का मार्ग अपनाने का संदेश देते हैं।

अथवा

कबीर की साखियों में गुरु के महत्व को किस प्रकार बताया गया है?

उत्तर – कबीर की साखियों में गुरु को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है और सही मार्ग दिखाता है।

प्रश्न 14. हीरा और मोती को गया के घर में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा? 2

उत्तर – गया के घर में हीरा और मोती से कठोरता से काम कराया जाता था। उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था और उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जाता था।

अथवा

हीरा और मोती अपने मालिक झूरी के पास वापस क्यों लौटना चाहते थे?

उत्तर – हीरा और मोती झूरी से बहुत प्रेम करते थे। झूरी उन्हें प्यार करता था और उनके साथ अच्छा व्यवहार करता था। इसलिए दोनों अपने पुराने मालिक के पास वापस लौटना चाहते थे।

प्रश्न 15. किसी एक औपचारिक पत्र का प्रारूप लिखिए। 2

उत्तर –

सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
हट्टा।

विषय – अवकाश प्रदान करने हेतु आवेदन।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मुझे आवश्यक कार्य के कारण दिनांक 10 सितंबर से 12 सितंबर तक विद्यालय से अवकाश चाहिए। अतः कृपया मुझे तीन दिवस का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय
नाम – __________
कक्षा – 9वीं

अथवा

अपने मित्र को परीक्षा की तैयारी के संबंध में एक पत्र लिखिए।

उत्तर –

प्रिय मित्र राहुल,

सप्रेम नमस्कार।

आशा है कि तुम स्वस्थ और प्रसन्न होगे। हमारी त्रैमासिक परीक्षा निकट है। इसलिए हमें नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। सभी विषयों का समय-सारणी बनाकर अध्ययन करो और कठिन विषयों का अधिक अभ्यास करो। प्रतिदिन लिखकर प्रश्नों को हल करना भी आवश्यक है।

तुम्हारी परीक्षा की तैयारी अच्छी हो, यही मेरी शुभकामना है।

तुम्हारा मित्र
अमित

प्रश्न 16. निपात शब्द किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए। 2

उत्तर – जो अव्यय शब्द किसी शब्द या वाक्य में विशेष बल, भाव या निश्चितता प्रकट करते हैं, उन्हें निपात कहते हैं।

उदाहरण – ही, भी।

अथवा

‘भी’ और ‘ही’ निपात शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर –
भी – राम भी विद्यालय गया।
ही – मोहन ही इस प्रश्न का उत्तर जानता है।

प्रश्न 17. प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। 2

उत्तर – जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ या रूप में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।

उदाहरण –
सुंदर + ता = सुंदरता
बाल + पन = बालपन

अथवा

‘ता’ और ‘पन’ प्रत्यय लगाकर दो-दो शब्द बनाइए।

उत्तर –
‘ता’ प्रत्यय – सुंदरता, सरलता।
‘पन’ प्रत्यय – बचपन, अपनापन।

प्रश्न 18. ‘दो बैलों की कथा’ के आधार पर हीरा और मोती के चरित्र की तीन विशेषताएँ लिखिए। 3

उत्तर –

हीरा और मोती के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

(1) दोनों में गहरी मित्रता और आपसी प्रेम था।
(2) दोनों स्वामीभक्त और अपने मालिक के प्रति वफादार थे।
(3) दोनों साहसी, मेहनती और स्वतंत्रता-प्रिय थे।

अथवा

‘दो बैलों की कथा’ कहानी से मिलने वाली तीन शिक्षाएँ लिखिए।

उत्तर –

(1) सच्ची मित्रता कठिन परिस्थितियों में भी साथ देती है।
(2) स्वतंत्रता प्रत्येक जीव के लिए महत्वपूर्ण है।
(3) प्रेम और संवेदना से सभी प्राणियों के साथ व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न 19. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पुनः लिखिए – 3

आर्शीवाद – आशीर्वाद
परिक्षा – परीक्षा
स्वास्थ – स्वास्थ्य

अथवा

निम्नलिखित शब्दों के एक-एक पर्यायवाची शब्द लिखिए –

(1) सूर्य
उत्तर – रवि

(2) जल
उत्तर – नीर

(3) पृथ्वी
उत्तर – धरती

प्रश्न 20. निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए – 3

“पर्यावरण संरक्षण का महत्व”

उत्तर –

पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। हमें वायु, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों से जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं। आज प्रदूषण, वनों की कटाई और जल की बर्बादी के कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, जल का संरक्षण करना चाहिए और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए। हमें अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए तथा प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए। स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

अथवा

“विद्यार्थी जीवन में अनुशासन”

उत्तर –

विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासित विद्यार्थी समय पर विद्यालय जाता है, नियमित अध्ययन करता है और अपने शिक्षकों तथा माता-पिता का सम्मान करता है। अनुशासन से समय का सदुपयोग होता है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। अनुशासनहीन विद्यार्थी अपने समय और अवसर दोनों को नष्ट कर देता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित दिनचर्या बनाकर उसका पालन करना चाहिए। अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है।

प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – 4

गद्यांश आधारित उत्तर –

(1) जीवन में किसका बहुत महत्व है?
उत्तर – जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व है।

(2) सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
उत्तर – सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को निरंतर परिश्रम और प्रयास करना चाहिए।

(3) विद्यार्थी जीवन में परिश्रम का क्या महत्व है?
उत्तर – विद्यार्थी जीवन में परिश्रम से नियमित अध्ययन, ज्ञान की वृद्धि और सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

(4) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर – परिश्रम का महत्व।

अथवा

निम्नलिखित काव्यांश के उत्तर –

(1) उपर्युक्त पंक्तियों के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर – कबीरदास।

(2) कवि बुराई कहाँ खोजने की बात करता है?
उत्तर – कवि पहले दूसरों में बुराई खोजने के लिए निकला, लेकिन अंत में अपने मन में बुराई खोजने की बात करता है।

(3) कवि को अपने अंदर क्या दिखाई दिया?
उत्तर – कवि को अपने अंदर ही अनेक बुराइयाँ दिखाई दीं।

(4) काव्यांश का भाव अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर – इन पंक्तियों में कबीरदास आत्मनिरीक्षण का संदेश देते हैं। मनुष्य को दूसरों की बुराइयाँ देखने के बजाय पहले अपने अंदर की कमियों और बुराइयों को पहचानकर उन्हें दूर करना चाहिए।

प्रश्न 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को तीन दिवस के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए। 4

उत्तर –

सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
हट्टा।

विषय – तीन दिवस का अवकाश प्रदान करने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 9वीं का विद्यार्थी हूँ। मेरे घर में आवश्यक पारिवारिक कार्य होने के कारण मैं दिनांक 10 सितंबर से 12 सितंबर तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पाऊँगा।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे तीन दिवस का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।

दिनांक – __________

भवदीय
नाम – __________
कक्षा – 9वीं
अनुक्रमांक – __________

अथवा

अपने मित्र को वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।

उत्तर –

प्रिय मित्र राहुल,

सप्रेम नमस्कार।

मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि तुमने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। तुम्हारी मेहनत और लगन का यह सुखद परिणाम है। इस सफलता के लिए तुम्हें मेरी ओर से हार्दिक बधाई।

मुझे विश्वास है कि तुम भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करके सफलता प्राप्त करते रहोगे। अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करते रहो।

तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

तुम्हारा मित्र
अमित

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – 4

(1) स्वच्छ भारत अभियान

उत्तर –

रूपरेखा – प्रस्तावना, स्वच्छता का महत्व, अभियान की आवश्यकता, हमारा कर्तव्य, उपसंहार।

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। भारत को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के स्थानों को साफ रखना चाहिए। कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालना चाहिए और खुले में कचरा नहीं फैलाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से अनेक बीमारियों से बचाव होता है। केवल सरकार के प्रयास से देश स्वच्छ नहीं बन सकता, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और सुंदर भारत का आधार है।

(2) मेरा प्रिय शिक्षक

उत्तर –

रूपरेखा – प्रस्तावना, प्रिय शिक्षक का परिचय, उनके गुण, शिक्षण शैली, प्रेरणा, उपसंहार।

मेरा प्रिय शिक्षक

मेरे विद्यालय में अनेक शिक्षक हैं, लेकिन मेरे हिंदी शिक्षक मुझे सबसे अधिक प्रिय हैं। वे बहुत सरल और शांत स्वभाव के हैं। वे हमें विषय को आसानी से समझाते हैं और कठिन प्रश्नों को भी उदाहरण देकर स्पष्ट करते हैं। वे केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि हमें अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम का महत्व भी बताते हैं। वे प्रत्येक विद्यार्थी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। उनकी प्रेरणा से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता हूँ।

(3) मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि

उत्तर –

रूपरेखा – प्रस्तावना, मोबाइल के लाभ, मोबाइल की हानियाँ, सावधानियाँ, उपसंहार।

मोबाइल फोन के लाभ एवं हानि

मोबाइल फोन आधुनिक जीवन का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। इसके माध्यम से हम दूर बैठे लोगों से आसानी से बातचीत कर सकते हैं। इंटरनेट द्वारा शिक्षा, समाचार और आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन में भी मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन मोबाइल का अत्यधिक उपयोग हानिकारक भी है। अधिक समय तक मोबाइल चलाने से आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। सोशल मीडिया और मनोरंजन में अधिक समय बिताने से समय की बर्बादी होती है। इसलिए मोबाइल का उपयोग आवश्यकता और सीमित समय के अनुसार करना चाहिए।

(4) जल संरक्षण का महत्व

उत्तर –

रूपरेखा – प्रस्तावना, जल का महत्व, जल संकट, संरक्षण के उपाय, उपसंहार।

जल संरक्षण का महत्व

जल जीवन के लिए सबसे आवश्यक प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। मनुष्य, पशु-पक्षी और पेड़-पौधे सभी जल पर निर्भर हैं। आज बढ़ती जनसंख्या और जल के अत्यधिक उपयोग के कारण अनेक क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न हो रहा है। इसलिए जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। हमें नलों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए, वर्षा जल का संग्रह करना चाहिए और जल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करना चाहिए। खेतों में भी जल की बचत करने वाली सिंचाई विधियों का उपयोग करना चाहिए। यदि आज हम जल बचाएँगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा।

अथवा

“विद्यार्थी और समय का महत्व” विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए।

उत्तर –

रूपरेखा – प्रस्तावना, विद्यार्थी जीवन में समय, समय का सदुपयोग, समय की बर्बादी के नुकसान, उपसंहार।

विद्यार्थी और समय का महत्व

विद्यार्थी जीवन में समय का बहुत अधिक महत्व है। विद्यार्थी के पास पढ़ाई, खेल, मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के लिए सीमित समय होता है। जो विद्यार्थी समय का सही उपयोग करता है, वह अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेता है। पढ़ाई के लिए समय-सारणी बनाकर उसका पालन करना चाहिए। समय को व्यर्थ मोबाइल, खेल या अनावश्यक गतिविधियों में नष्ट नहीं करना चाहिए। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को समय का महत्व समझकर उसका सदुपयोग करना चाहिए। समय का सही प्रबंधन विद्यार्थी को जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायता करता है।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post