MP Artificial Intelligence Course 2026 : मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए Artificial Intelligence से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शुरुआत होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ICT योजना के अंतर्गत चयनित 1953 विद्यालयों में कक्षा 9वीं से IT/ITeS ट्रेड के अंतर्गत “Artificial Intelligence Assistant” जॉब रोल में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जा रही है।
इस संबंध में समग्र शिक्षा (सेकेंडरी एजुकेशन), लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा 05 अगस्त 2026 को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस नई व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के मन में कई सवाल हैं—AI विषय कौन ले सकता है? क्या संस्कृत की जगह Artificial Intelligence लिया जा सकता है? क्या इसका अलग पेपर होगा? इसे कौन पढ़ाएगा? और क्या पहले से Vocational Subject लेने वाले विद्यार्थी भी इसे ले सकते हैं? आइए सारे सवालों का उत्तर आपको देते हैं
1953 चयनित विद्यालयों में शुरू होगा Artificial Intelligence Assistant ट्रेड
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ICT योजना के अंतर्गत स्वीकृत चयनित 1953 विद्यालयों में कक्षा 9वीं में IT/ITeS ट्रेड के अंतर्गत Artificial Intelligence Assistant Job Role में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन कराया जाना है। आदेश के अनुसार स्वीकृत Artificial Intelligence Assistant ट्रेड में कक्षा 9वीं के कम से कम 40 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाना है। यदि 40 से अधिक विद्यार्थी इस ट्रेड में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो अतिरिक्त विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकता है
विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि हर स्कूल में यह विषय शुरू नहीं होगा
विद्यार्थियों को यह बात विशेष रूप से समझनी चाहिए कि Artificial Intelligence Assistant ट्रेड सभी विद्यालयों में शुरू नहीं किया जा रहा है। यह व्यवस्था आदेश में दी गई चयनित 1953 विद्यालयों के लिए है। इसलिए विद्यार्थी सबसे पहले अपने विद्यालय में यह जानकारी प्राप्त करें कि उनका स्कूल इस योजना के अंतर्गत चयनित है या नहीं।
संस्कृत हिंदी और अंग्रेजी की जगह Artificial Intelligence लिया जा सकता है?
यह इस पूरे बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आदेश में IT/ITeS ट्रेड के अंतर्गत चयनित व्यावसायिक शिक्षा विषय को भाषा के विकल्प के रूप में लिए जाने का उल्लेख है। इसलिए जिन विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है, वहां कक्षा 9वीं के विद्यार्थी यदि निर्धारित विकल्पों के अनुसार Vocational Subject लेना चाहते हैं, तो विद्यालय स्तर पर इसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि किसी विद्यार्थी ने संस्कृत हिंदी और अंग्रेजी विषय लिया हुआ है और वह Artificial Intelligence पढ़ना चाहता है, तो उसे अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करके विषय परिवर्तन/नामांकन के संबंध में जानकारी और अनुमति लेनी चाहिए। यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि AI विषय तभी लिया जा सकेगा जब संबंधित विद्यालय में Artificial Intelligence Assistant ट्रेड स्वीकृत/संचालित हो। अर्थात केवल विद्यार्थी की इच्छा होने से किसी भी स्कूल में AI विषय शुरू नहीं हो जाएगा
पहले से Vocational Subject लेने वाले विद्यार्थी क्या करें?
कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हो सकते हैं जिन्होंने पहले से ही विद्यालय में कोई Vocational Subject ले रखा है और अब वे Computer या Artificial Intelligence से जुड़ा विषय पढ़ना चाहते हैं।
ऐसे विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करना चाहिए और Artificial Intelligence Assistant ट्रेड में प्रवेश/विषय चयन की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
यदि विद्यालय में AI Assistant ट्रेड स्वीकृत है और निर्धारित नियमों के अंतर्गत विषय परिवर्तन की व्यवस्था उपलब्ध है, तो विद्यार्थी प्राचार्य के समक्ष अपना आवेदन/निवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसलिए विद्यार्थियों को सीधे विषय छोड़ने के बजाय पहले विद्यालय से नियम और उपलब्ध सीटों की जानकारी लेनी चाहिए।
आईए जानते हैं AI विषय कौन पढ़ाएगा?
Artificial Intelligence Assistant ट्रेड की पढ़ाई में ICT Instructor यानी कंप्यूटर अनुदेशक की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आदेश में ICT Instructor को व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित कई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्हें विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग करने, विषय विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो लेक्चर का उपयोग कराने, सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाएं संचालित करने तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देने जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। आदेश में Artificial Intelligence विषय के तैयार वीडियो लेक्चर को Vimarsh Portal, LMS और YouTube के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।इसलिए यह सिर्फ नाम के लिए कोई विषय नहीं होगा, बल्कि इसके लिए निर्धारित पाठ्यक्रम और शिक्षण गतिविधियां होंगी।
क्या Artificial Intelligence का पेपर भी होगा?
हां, विद्यार्थियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल ICT की तरह कोई सामान्य गतिविधि नहीं है।क्योंकि Artificial Intelligence Assistant को IT/ITeS के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा/ट्रेड के रूप में लिया जा रहा है, इसलिए इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं मूल्यांकन प्रक्रिया होगी।आदेश में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए मुख्य सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का उल्लेख किया गया है।
इसलिए विद्यार्थियों को यह भ्रम नहीं रखना चाहिए कि—
“पहले ICT का अलग पेपर नहीं होता था, इसलिए Artificial Intelligence का भी पेपर नहीं होगा।”
ऐसा मानना सही नहीं होगा।
Artificial Intelligence Assistant एक निर्धारित Vocational Trade/Job Role के रूप में पढ़ाया जा रहा है और इसके अंतर्गत सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक मूल्यांकन होगा।
अभी सिर्फ कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण
वर्तमान आदेश में Artificial Intelligence Assistant जॉब रोल के अंतर्गत कक्षा 9वीं में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसलिए इस समय सबसे अधिक ध्यान कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर रहेगा।
यदि आगे चलकर इस व्यवस्था को अन्य कक्षाओं में लागू करने के संबंध में कोई नया निर्देश जारी होता है, तो वह अलग आदेश के माध्यम से स्पष्ट किया जाएगा।
AI की पढ़ाई में केवल Theory नहीं होगी
Artificial Intelligence Assistant ट्रेड में विद्यार्थियों को केवल किताब पढ़ाने तक सीमित नहीं रखा गया है।
आदेश में—
- वीडियो लेक्चर
- सैद्धांतिक कक्षाएं
- प्रायोगिक कक्षाएं
- वर्कबुक
- प्रोजेक्ट
- असाइनमेंट
- विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्यान
- औद्योगिक भ्रमण
- व्यावहारिक गतिविधियां
जैसी व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
इससे विद्यार्थियों को AI और उससे जुड़े कौशल को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।
विद्यार्थियों और अभिभावकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपका बच्चा कक्षा 9वीं में प्रवेश ले रहा है और Artificial Intelligence पढ़ने में रुचि रखता है, तो सबसे पहले अपने विद्यालय से जानकारी लें।
इन बातों की जानकारी जरूर लें:
- क्या आपका विद्यालय चयनित 1953 विद्यालयों में शामिल है?
- क्या आपके विद्यालय में Artificial Intelligence Assistant ट्रेड स्वीकृत है?
- कक्षा 9वीं में इस ट्रेड के लिए नामांकन शुरू हुआ है या नहीं?
- विषय चयन के लिए विद्यालय में क्या प्रक्रिया रखी गई है?
- यदि विद्यार्थी पहले से संस्कृत/अन्य भाषा विकल्प ले चुका है, तो क्या विषय परिवर्तन की अनुमति है?
- AI विषय की कक्षाएं कब से शुरू होंगी?
- सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा की व्यवस्था क्या होगी?
किसी भी विद्यार्थी को केवल सुनी-सुनाई जानकारी के आधार पर अपना विषय नहीं बदलना चाहिए। अंतिम प्रक्रिया अपने विद्यालय के प्राचार्य/विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार ही पूरी करें।
ICT Instructor की भूमिका पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण
Artificial Intelligence Assistant ट्रेड के लागू होने के बाद ICT Instructor की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
आदेश में ICT Instructor को कक्षा गतिविधियों, विद्यार्थियों के प्रोफाइल, प्रगति रिपोर्ट, वीडियो लेक्चर, प्रायोगिक कार्य, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट, मूल्यांकन तथा व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी अन्य गतिविधियों में जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इसलिए आने वाले सत्र में कंप्यूटर अनुदेशक को केवल ICT Lab से जुड़े कार्यों तक सीमित न रहकर व्यावसायिक शिक्षा की गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश के चयनित विद्यालयों में Artificial Intelligence Assistant को लेकर शुरू की जा रही यह व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक नया अवसर है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि AI Assistant को IT/ITeS के अंतर्गत Vocational Trade के रूप में पढ़ाया जाएगा, यह केवल सामान्य ICT गतिविधि नहीं होगी। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए इसके अंतर्गत सैद्धांतिक और प्रायोगिक मूल्यांकन की व्यवस्था भी रहेगी।
इसलिए यदि कोई विद्यार्थी Artificial Intelligence पढ़ना चाहता है, तो उसे सबसे पहले यह देखना होगा कि उसके विद्यालय में AI Assistant ट्रेड स्वीकृत है या नहीं। इसके बाद विषय चयन और प्रवेश की प्रक्रिया के लिए विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करना उचित रहेगा।
नोट: इस लेख में दी गई मुख्य जानकारी 05 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर आधारित है। विद्यालय स्तर पर विषय चयन और नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में जारी सूचना को अंतिम माना जाए।







