Class 11 Physics Half Yearly Paper 2026-27 | कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र अर्धवार्षिक पेपर | MP Board

Facebook
WhatsApp
Telegram

Class 11 Physics Half Yearly Paper 2026-27: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भौतिक शास्त्र (Physics) विषय का अर्धवार्षिक पेपर 21 नवंबर 2026, दिन शनिवार को होने जा रहा है। यदि आप भी कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र अर्धवार्षिक पेपर 2026-27 की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपको महत्वपूर्ण एवं संभावित प्रश्नों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे पेपर की इमेज देखने को मिलेगी। इसके अलावा Class 11 Physics Half Yearly Paper 2026-27 का अभ्यास प्रश्नपत्र और फुल सॉल्यूशन PDF नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

Class 11 Physics Half Yearly Paper 2026-27
वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions (प्र. 1 से प्र. 5)
प्र. 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए / Choose the correct option – (1 × 6 = 6)

(i) निम्नलिखित में से कौन-सा मूल मात्रक है? / Which of the following is a fundamental unit?

(अ) जूल / Joule    (ब) एम्पीयर / Ampere    (स) वाट / Watt    (द) पास्कल / Pascal

(ii) प्रक्षेप गति में किस बिंदु पर वेग न्यूनतम (परंतु शून्य नहीं) होता है? / At which point in projectile motion is speed minimum (but not zero)?

(अ) प्रक्षेपण बिंदु पर / At point of projection    (ब) उच्चतम बिंदु पर / At highest point    (स) क्षैतिज परास के मध्य में / At mid-range    (द) गिरने से ठीक पहले / Just before hitting ground

(iii) संवेग परिवर्तन की दर किसके बराबर होती है? / Rate of change of momentum is equal to:

(अ) बल / Force    (ब) आवेग / Impulse    (स) त्वरण / Acceleration    (द) ऊर्जा / Energy

(iv) किसी पिंड पर लगाया गया बल और उसके विस्थापन के बीच 90° का कोण होने पर किया गया कार्य होता है – / Work done when angle between force and displacement is 90° is:

(अ) धनात्मक / Positive    (ब) ऋणात्मक / Negative    (स) शून्य / Zero    (द) अधिकतम / Maximum

(v) पृथ्वी की सतह से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण (g) के मान में क्या परिवर्तन होता है? / What happens to acceleration due to gravity (g) above Earth’s surface?

(अ) बढ़ता है / Increases    (ब) घटता है / Decreases    (स) अपरिवर्तित रहता है / Remains unchanged    (द) शून्य हो जाता है / Becomes zero

(vi) किसी तार को खींचने पर उसमें संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा प्रति एकांक आयतन होती है – / Elastic potential energy stored per unit volume in a stretched wire is:

(अ) ½ × प्रतिबल × विकृति    (ब) प्रतिबल × विकृति    (स) प्रतिबल / विकृति    (द) 2 × प्रतिबल × विकृति

प्र. 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए / Fill in the blanks – (1 × 6 = 6)

(i) 1 खगोलीय मात्रक (1 AU) लगभग ……………………. मीटर के बराबर होता है। / 1 Astronomical Unit is approx. ……………………. metres.

(ii) स्थिति-समय ग्राफ की ढाल वस्तु के ……………………. को प्रदर्शित करती है। / Slope of position-time graph represents ……………………. of an object.

(iii) किसी वस्तु पर लगने वाला घर्षण बल सदैव उसकी सापेक्ष गति का ……………………. करता है। / Frictional force always ……………………. relative motion.

(iv) किसी पिंड का जड़त्व आघूर्ण उसके द्रव्यमान तथा घूर्णन अक्ष से दूरी के ……………………. पर निर्भर करता है। / Moment of inertia depends on mass and ……………………. of distance from axis of rotation.

(v) किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले उपग्रह के कक्षीय वेग का सूत्र ……………………. होता है। / Orbital velocity of a satellite orbiting a planet is given by ……………………. .

(vi) ताप बढ़ाने पर गैसों की श्यानता ……………………. जाती है। / Viscosity of gases ……………………. with increase in temperature.

प्र. 3. सही जोड़ी मिलाइए / Match the following – (1 × 5 = 5)
(A) Column ‘A’ (B) Column ‘B’
(1) बल आघूर्ण (Torque)(क) N m⁻¹
(2) अभिकेंद्रीय बल (Centripetal force)(ख) mv² / r
(3) पृष्ठ तनाव (Surface tension)(ग) r × F
(4) कक्षीय वेग (Orbital velocity)(घ) √(GM / (R+h))
(5) विकृति (Strain)(ङ) विमाहीन राशि (Dimensionless)
प्र. 4. सत्य / असत्य लिखिए / Write True or False – (1 × 5 = 5)

(i) प्रकाश वर्ष दूरी मापने का मात्रक है। / Light year is a unit of distance.

(ii) दो सदिशों का अदिश गुणनफल क्रमविनिमेय नियम का पालन करता है। / Scalar product of two vectors obeys commutative law.

(iii) प्रत्यास्थ संघट्ट में संवेग और गतिज ऊर्जा दोनों संरक्षित रहते हैं। / Both momentum and kinetic energy are conserved in elastic collision.

(iv) रबर की अपेक्षा स्टील अधिक प्रत्यास्थ होता है। / Steel is more elastic than rubber.

(v) यदि किसी निकाय पर बाह्य बल शून्य हो, तो उसका कुल संवेग नियत रहता है। / Total momentum of a system remains constant if net external force is zero.

प्र. 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए / Answer in one word or one sentence – (1 × 6 = 6)

(i) विमीय विश्लेषण की सहायता से किसी भौतिक सूत्र की शुद्धता की जाँच किस सिद्धांत पर आधारित है? / On which principle is checking dimensional correctness of a formula based?

(ii) शून्य सदिश (Zero vector) किसे कहते हैं? / What is a zero vector?

(iii) 1 किलोवाट-घंटा (1 kWh) में कितने जूल होते हैं? / How many joules are there in 1 kilowatt-hour?

(iv) सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक (G) का SI मात्रक लिखिए। / Write the SI unit of universal gravitational constant (G).

(v) प्रत्यास्थता सीमा किसे कहते हैं? / What is meant by elastic limit?

(vi) श्यानता गुणांक (Coefficient of viscosity) का SI मात्रक लिखिए। / Write the SI unit of coefficient of viscosity.

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions) – (प्र. 6 से 12 तक – प्रत्येक 2 अंक)
प्र. 6. मूल मात्रक एवं व्युत्पन्न मात्रक में कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between fundamental units and derived units. (2)

अथवा / OR

विमीय विश्लेषण विधि के कोई दो उपयोग लिखिए। / Write any two uses of dimensional analysis.

प्र. 7. एकसमान त्वरित गति के लिए वेग-समय ग्राफ बनाइए तथा इसकी ढाल का महत्व बताइए। / Draw velocity-time graph for uniformly accelerated motion and state significance of its slope. (2)

अथवा / OR

चाल एवं वेग में कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between speed and velocity.

प्र. 8. सदिशों के योग का समांतर चतुर्भुज नियम लिखिए। / State parallelogram law of vector addition. (2)

अथवा / OR

सदिश राशि एवं अदिश राशि में कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between vector and scalar quantities.

प्र. 9. घर्षण किसे कहते हैं? घर्षण बढ़ाने या घटाने का कोई एक उपाय लिखिए। / What is friction? Write one way to increase or decrease friction. (2)

अथवा / OR

आवेग किसे कहते हैं? आवेग-संवेग प्रमेय का कथन लिखिए। / What is impulse? State impulse-momentum theorem.

प्र. 10. संरक्षी बल एवं असंरक्षी बल में कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between conservative and non-conservative forces. (2)

अथवा / OR

स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं? गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का सूत्र लिखिए। / What is potential energy? Write formula for gravitational potential energy.

प्र. 11. द्रव्यमान केंद्र (Centre of Mass) से क्या तात्पर्य है? इसकी कोई एक विशेषता लिखिए। / What is meant by centre of mass? Write one characteristic of it. (2)

अथवा / OR

जड़त्व आघूर्ण की परिभाषा लिखिए तथा इसके निर्भर करने के कोई दो कारक बताइए। / Define moment of inertia and state any two factors on which it depends.

प्र. 12. गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए तथा इसका गणितीय रूप दीजिए। / State Newton’s universal law of gravitation and give its mathematical form. (2)

अथवा / OR

गुरुत्वीय त्वरण (g) एवं सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक (G) में कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between g and G.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions) – (प्र. 13 से 16 तक – प्रत्येक 3 अंक)
प्र. 13. विमीय विधि से समीकरण s = ut + ½at² की शुद्धता की जाँच कीजिए। / Check the dimensional correctness of equation s = ut + ½at². (3)

अथवा / OR

यदि किसी कण का वेग v, द्रव्यमान m तथा वृत्तीय पथ की त्रिज्या r पर अभिकेंद्रीय बल F निर्भर करता है, तो विमीय विधि से F का सूत्र स्थापित कीजिए। / Derive formula for centripetal force F using dimensional analysis if it depends on mass m, velocity v, and radius r.

प्र. 14. न्यूटन की गति का द्वितीय नियम लिखिए तथा सिद्ध कीजिए कि F = ma। / State Newton’s second law of motion and prove F = ma. (3)

अथवा / OR

बैंकिंग युक्त वृत्तीय सड़क पर वाहन की सुरक्षित अधिकतम चाल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। / Derive expression for maximum safe speed of a vehicle on a banked circular road.

प्र. 15. कार्य-ऊर्जा प्रमेय लिखिए तथा अचर बल के लिए इसे सिद्ध कीजिए। / State work-energy theorem and prove it for a constant force. (3)

अथवा / OR

सिद्ध कीजिए कि स्वतंत्रतापूर्वक नीचे गिरते हुए किसी पिंड की कुल यांत्रिक ऊर्जा प्रत्येक बिंदु पर अचर रहती है। / Prove that total mechanical energy of a freely falling body remains constant at every point.

प्र. 16. पलायन वेग किसे कहते हैं? पृथ्वी की सतह से किसी पिंड के पलायन वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। / Define escape velocity and derive its expression from Earth’s surface. (3)

अथवा / OR

पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ गुरुत्वीय त्वरण (g) के मान में होने वाले परिवर्तन का सूत्र प्राप्त कीजिए। / Derive formula for variation of acceleration due to gravity (g) with height above Earth’s surface.

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions) – (प्र. 17 से 20 तक – प्रत्येक 4 अंक)
प्र. 17. प्रक्षेप गति किसे कहते हैं? सिद्ध कीजिए कि क्षैतिज से θ कोण पर फेंके गए प्रक्षेप का पथ परवलयाकार होता है तथा उड्डयन काल का सूत्र निकालिए। / What is projectile motion? Prove that trajectory of a projectile is parabolic and derive time of flight. (4)

अथवा / OR

समतल में एकसमान वृत्तीय गति करते कण के अभिकेंद्रीय त्वरण के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए तथा इसकी दिशा स्पष्ट कीजिए। / Derive expression for centripetal acceleration in uniform circular motion and state its direction.

प्र. 18. कोणीय संवेग संरक्षण का नियम लिखिए तथा इसे सिद्ध कीजिए। इसका एक व्यावहारिक उदाहरण दीजिए। / State and prove law of conservation of angular momentum and give one practical example. (4)

अथवा / OR

बल आघूर्ण एवं कोणीय संवेग में संबंध स्थापित कीजिए तथा घूर्णन गति में कार्य-ऊर्जा का व्यंजक लिखिए। / Establish relation between torque and angular momentum and write rotational kinetic energy formula.

प्र. 19. बरनौली का प्रमेय लिखिए तथा आदर्श द्रव के धारा-रेखीय प्रवाह के लिए इसे सिद्ध कीजिए। / State Bernoulli’s theorem and prove it for streamline flow of an ideal liquid. (4)

अथवा / OR

केशिकत्व (Capillarity) क्या है? केश नली में चढ़े या उतरे द्रव की ऊँचाई के लिए सूत्र (ज्यूरीन नियम) व्युत्पन्न कीजिए। / What is capillarity? Derive expression for rise or fall of liquid in a capillary tube.

प्र. 20. हुक का नियम लिखिए। किसी तार को खींचने में किए गए कार्य (संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा) के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। / State Hooke’s law and derive expression for work done in stretching a wire. (4)

अथवा / OR

प्रतिबल तथा विकृति को परिभाषित कीजिए एवं यंग प्रत्यास्थता गुणांक (Y) का सूत्र तथा मात्रक लिखिए। / Define stress and strain and write formula and unit of Young’s modulus.

★ FULL SOLUTION — FREE DOWNLOAD ★
यहाँ मिलेगा 100% असली फुल सॉल्यूशन (Full Solution)

कक्षा 11वीं भौतिक शास्त्र (Physics) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के सभी 20 प्रश्नों का सम्पूर्ण हल नीचे दिए गए बटन से डाउनलोड करें।

✔ प्रश्न 1 से 20 तक सम्पूर्ण हल ✔ फ्री डाउनलोड ✔ www.studynotespj.com
आपकी Full Solution फाइल तैयार हो रही है… कृपया 15 सेकंड प्रतीक्षा करें।
✅ भौतिक शास्त्र पेपर का फुल सॉल्यूशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
यह सॉल्यूशन www.studynotespj.com द्वारा बनाया गया है। गूगल पर जाकर आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post