Class 11th PCMB Half Yearly Paper 2026| कक्षा 11वीं कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व अर्धवार्षिक पेपर 2026

Facebook
WhatsApp
Telegram

Class 11th PCMB Half Yearly Paper 2026: नमस्कार विद्यार्थियों! कक्षा 11वीं कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व PCMB का अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 23 नवंबर 2026 को होने वाला है। इस पोस्ट में आपको Class 11th PCMB Half Yearly Paper 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉडल पेपर और संपूर्ण समाधान नीचे देखने को मिलेंगे, जिनकी मदद से आप परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

Class 11th PCMB Half Yearly Paper 2026
कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 – कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
Roll No. ………………
1141
QR
CODE

कक्षा 11वीं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा, 2026-27

[410]

ELEMENTS OF SCIENCE & MATHEMATICS USEFUL FOR AGRICULTURE

कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
(Hindi & English Version)
[Total No. of Questions: 20]
[Total Printed Pages: 08]
[Time: 03 Hours]
[Maximum Marks: 70]

निर्देश –

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक उत्तर के लिए शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक उत्तर के लिए शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
  5. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक उत्तर के लिए शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
  6. आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र व सूत्र लिखिए।

Instructions –

  1. All questions are compulsory. Internal options are given in each question from 6 to 20.
  2. Question No. 1 to 5 are 28 objective type questions. Each sub-question carries 1 mark.
  3. Each question from 6 to 12 carries 2 marks and word limit for each answer is approx. 30 words.
  4. Each question from 13 to 16 carries 3 marks and word limit for each answer is approx. 75 words.
  5. Each question from 17 to 20 carries 4 marks and word limit for each answer is approx. 120 words.
  6. Write neat and labelled diagrams and formulas wherever necessary.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
  1. ऊष्मामापी उपकरण है—
    (अ) थर्मामीटर (ब) बैरोमीटर (स) हाइग्रोमीटर (द) कैलोरीमीटर
  2. लुईस अम्ल का उदाहरण है—
    (अ) NH3 (ब) BF3 (स) H2O (द) OH−
  3. एक मिश्रित उर्वरक है—
    (अ) यूरिया (ब) डी.ए.पी. (DAP) (स) पोटाश (द) सुपर फास्फेट
  4. आलू है—
    (अ) रूपांतरित तना (ब) रूपांतरित जड़ (स) पत्ती (द) फल
  5. द्विबीजपत्री का उदाहरण है—
    (अ) गेहूँ (ब) मक्का (स) चना (द) धान
  6. पृथ्वी के केंद्र पर g का मान होता है—
    (अ) शून्य (ब) 9.8 m/s2 (स) अनंत (द) 1
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
  1. यूरिया में नाइट्रोजन का प्रतिशत ……………….. होता है।
  2. N1V1 = N2V2 ……………….. का सूत्र है।
  3. सूचक ……………….. प्रकार के होते हैं।
  4. बरगद में ……………….. मूल पाई जाती है।
  5. सी.पी.यू. (CPU) को कंप्यूटर का ……………….. कहा जाता है।
  6. धुआँ ……………….. कोलाइडी तंत्र का उदाहरण है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए। (1×5=5)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
1. कीबोर्ड(अ) राइबोसोम
2. प्रिंटर(ब) लाइसोसोम
3. रैम (RAM)(स) निर्गत युक्ति
4. आत्महत्या की थैली(द) मेमोरी
5. प्रोटीन की फैक्ट्री(इ) निवेश युक्ति
प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर लिखिए। (1×5=5)
  1. नमक का रासायनिक नाम लिखिए।
  2. युग्लीना के संघ का नाम लिखिए।
  3. मेंढक के वर्ग का नाम लिखिए।
  4. शरीर की संरचनात्मक इकाई क्या है?
  5. प्रोटॉन के खोजकर्ता का नाम लिखिए।
प्रश्न 5. सत्य / असत्य लिखिए। (1×6=6)
  1. हरित लवक जंतु कोशिका में पाए जाते हैं।
  2. अमीबा में कूटपादों द्वारा गति होती है।
  3. स्व-परागण कीटों द्वारा होता है।
  4. मेथिल ऑरेंज एक स्वयं सूचक है।
  5. फर्मी दूरी का एक मात्रक है।
  6. ऊष्मा का मात्रक कैलोरी है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 6 से 12 — प्रत्येक 2 अंक)
प्रश्न 6. लोटनिक घर्षण की परिभाषा लिखिए। (2)
अथवा
घर्षण बल की परिभाषा लिखिए।
प्रश्न 7. घर्षण की कोई दो हानियाँ लिखिए। (2)
अथवा
घर्षण कम करने के कोई दो उपाय लिखिए।
प्रश्न 8. ऊष्मीय विकिरण के कोई दो गुण लिखिए। (2)
अथवा
संवहन के कोई दो गुण लिखिए।
प्रश्न 9. खनिजों के कोई दो गुण लिखिए। (2)
अथवा
फसलों में नाइट्रोजन की कमी के कोई दो लक्षण लिखिए।
प्रश्न 10. स्व-परागण की परिभाषा लिखिए। (2)
अथवा
पर-परागण के किन्हीं चार साधनों (माध्यमों) के नाम लिखिए।
प्रश्न 11. उपकुल पैपिलियोनेसी (Papilionaceae) के कोई दो विशिष्ट लक्षण लिखिए। (2)
अथवा
एकबीजपत्री एवं द्विबीजपत्री पौधों में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 12. उभयचर वर्ग के जंतुओं की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
संघ ऐनेलिडा (Annelida) के जंतुओं की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 13 से 16 — प्रत्येक 3 अंक)
प्रश्न 13. प्रथम प्रकार की चल घिरनी प्रणाली में 7 घिरनियाँ लगी हैं, तो इसका यांत्रिक लाभ (M.A.) क्या होगा? (3)
अथवा
सरल मशीन किसे कहते हैं? यांत्रिक लाभ एवं वेगानुपात में संबंध लिखिए।
प्रश्न 14. परमाणु एवं आयन में कोई तीन अंतर लिखिए। (3)
अथवा
अम्ल एवं क्षार की आरहेनियस अवधारणा को उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 15. द्रव-स्नेही कोलाइड के कोई तीन गुण लिखिए। (3)
अथवा
वास्तविक विलयन एवं कोलाइडी विलयन में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 16. स्व-परागण एवं पर-परागण में कोई तीन अंतर लिखिए। (3)
अथवा
परागण तथा निषेचन में कोई तीन अंतर लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17 से 20 — प्रत्येक 4 अंक)
प्रश्न 17. कृषि में मात्रकों की कोई चार उपयोगिताएँ लिखिए। (4)
अथवा
मूल मात्रक एवं व्युत्पन्न मात्रक में कोई चार अंतर लिखिए।
प्रश्न 18. गुरुत्वीय त्वरण (g) एवं सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक (G) में संबंध स्थापित कीजिए। (4)
अथवा
गुरुत्वीय त्वरण (g) एवं सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक (G) में कोई चार अंतर लिखिए।
प्रश्न 19. न्यूट्रॉन के कोई चार गुण लिखिए। (4)
अथवा
समस्थानिकों (Isotopes) की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 20. पादप कोशिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए। (4)
अथवा
केंद्रक (Nucleus) के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।

Leave a Comment

Trending Results

Request For Post