प्यारे बच्चों कल सुबह होने वाला अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन कक्षा 5वीं पर्यावरण का मॉडल क्वेश्चन पेपर वायरल हो रहा है जिसको हम देखने वाले हैं प्रिय विद्यार्थियों में आशा करूंगा आप सभी पढ़ाई में लगता ध्यान देते रहेंगे और इसको भी सॉल्व कर देंगे
class 5th पर्यावरण ardhvaarshik ka paper 2024
Exam Department Name | Madhya Pradesh Board of Secondary Education |
Examination | अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन 2024-25 |
Exam Year | 2024-25 |
Type exam | अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन |
Exam Date | 19 December |
Class | 5th |
Subject | पर्यावरण |
Post Category | Question paper |
official website | mpbse.nic.in |
सही विकल्प चुनकर लिखिए
उत्तर:-1. (अ) तुअर
2.(स) पानी
3.(द) मच्छर
4.(स) हम सब की
5.(ब)ग्लोब की तरह
प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर:-
6. खाना पकाने
7.अंतरिक्ष
8.हीमोग्लोबिन
9.बीजों
10.धूप
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
उत्तर –
11.अच्छे स्वास्थ्य के लिए कैसा भोजन करना चाहिए?
उत्तर – अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए
12.बीजों को बढ़ने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर – बीजों को बढ़ने के लिए हवा, पानी और सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है
13.आपके घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर -हमारे यहाँ पानी नल से आता है। यह पानी हमें जल बोर्ड के माध्यम से प्राप्त होता है।
14.यदि आप एक गिलास पानी में एक बूँद तेल की डालोगे तो वह डूबेगी या नहीं? कारण सहित लिखिए?
उत्तर – पानी में तेल की बूँद डालने पर वह उसमें डूबेगी नहीं, क्योंकि तेल पानी से हल्का होता है इसलिए तेल की बूँद तैरती है।
15.मलेरिया की दवाई किस पेड़ से बनायी जाती है?
उत्तर -मलेरिया की दवाई सिनकोना पेड़ की छाल से बनायी जाती है।
16.तोप का इस्तेमाल किस बादशाह ने किया था?
उत्तर -तोप का इस्तेमाल औरंगजेब ने किया था। उनकी सेना किले में नहीं घुस पाई थी।
लघु उत्तरीय प्रश्न
उत्तर:-
17.ग्लोब को देखकर आप क्या-क्या जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर – ग्लोब की सहायता से हम किसी स्थान विशेष को देख सकते हैं। देश-विदेश, सागर, महासागरों आदि को देख सकते हैं।
18.यदि हम कहीं ट्रैफिक जाम में फंसे हैं तो हम वहाँ पर कितने प्रकार के प्रदूषण महसूस करेंगे?
उत्तर – हम वहाँ पर दो प्रकार का प्रदूषण महसूस करेंगे – 1. वायु प्रदूषण, 2. ध्वनि प्रदूषण।
19.पहाड़ी व ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लंबे बाल क्यों होते हैं?
उत्तर – पहाड़ी व ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लंबे बाल सर्दी से बचने के लिए होते हैं।
20.प्रश्न – डीजल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल किया जाता है ? पता करो।
उत्तर – डीजल का इस्तेमाल बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर, डीजल, रेलगाड़ी, जेनरेटर, कल-कारखानों आदि में होता है।
21. रीना की दादी उसे धीरे-धीरे चबाकर खाने को क्यों कहती हैं?
उत्तर – रीना की दादी ऐसा इसलिए कहती हैं क्योंकि खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने से वह अच्छी तरह से पचेगा और रीना को पूरा पोषण मिलेगा। जबकि जल्दी-जल्दी निगलने से खाना पचता नहीं है। जिससे अपच हो जाती हैं।
22.प्रश्न – जब आप तितली पकड़ने जाते हैं तो वह झट से उड़ जाती हैं बताइए तितली को आपके मौजूद होने का पता कैसे चलता है?
उत्तर – तितली हल्की से हल्की आहट को भी सुन लेती है। तितली अपने एन्टिना की मदद से किसी वस्तु के मौजूद होने का पता लगा लेती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
23.मृत सागर में हम आराम से लेटे हुए तैर सकते हैं? क्यों ? समझाइए।
उत्तर- मृत सागर संसार का सबसे नमकीन सागर है। यह इतना नमकीन है कि एक लीटर पानी से लगभग 300 ग्राम नमक मिलता है। पानी में नमक की अधिक मात्रा होने के कारण पानी भारी हो जाता है। इस कारण हम ऐसे तैर सकते हैं जैसे आराम से लेटे हों।
24.प्राचीन समय में किलों की सुरक्षा के लिए किस प्रकार के इंतजाम किये जाते थे?
उत्तर – प्राचीन समय में किलों की सुरक्षा के लिए, अधिक बुर्ज, मोटी दीवार, लंबा चौड़ा गेट, गेट पर नुकीले लोहे के भाले लगाए जाते थे तथा किलों को अधिक ऊँचाई पर बनाया जाता था।
25.पाँच उपाय बताइए जिनसे आप पेट्रोल, डीजल की बचत कर सकते हैं?
उत्तर – निम्नलिखित तरीकों से तेल (पेट्रोल, डीजल)
बचाया जा सकता है – 1. निजी वाहन की जगह बस, रेल या मेट्रो रेल से सफर करके। 2. पैदल या साइकिल का इस्तेमाल करके। 3. सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके। 4. लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करके। 5. कार-पूल अर्थात् अपनी कार को अपने साथियों के साथ साझा करके।
26.हम घर के अन्दर हैं, और अचानक से धरती हिलने लगे तब हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर – भूकंप के समय मकान के गिरने से मलवा तथा अन्य चीजें हमें चोट पहुँचा सकती हैं। यदि ऐसे समय में हम किसी मजबूत चीज जैसे टेबल या पलंग आदि के नीचे छिप जाएँ तो चोट से बच सकते हैं। ऐसे में हमें इन चीजों को मजबूती से पकड़ लेना चाहिए जिससे कि यह फिसलकर दूर ना हो सकें।